सीएम योगी की मुजफ्फरनगर सभा में गठबंधन का सियासी तड़का

केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी की मौजूदगी से कार्यक्रम को मिला राजनीतिक रंग, रालोद में भी बना उत्साह, बुधवार को जिलाध्यख संजय राठी ने बुलाई बड़ी बैठक

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को होने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा अब महज सरकारी कार्यक्रम न रहकर राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हो गई है। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के भी इस प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने से यह आयोजन भाजपा-रालोद गठबंधन की संयुक्त ताकत का प्रदर्शन बनेगा।

मंगलवार की सुबह गांधीनगर स्थित अपने आवास पर मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतं प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि मुजफ्फरनगर के नुमाइश मैदान में 13 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

नुमाइश मैदान में प्रस्तावित इस जनसभा के दौरान अब सीएम योगी के साथ रोजगार मेला कार्यक्रम में केंद्रीय कौशल विकास राज्यमंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी भी मंच साझा करेंगे। यहां पर कार्यक्रम में 5000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे और रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लगभग 250 कंपनियों के भाग लेने की संभावना है। इसके साथ ही इसी मंच से सीएम योगी शहर में लगी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण और स्मारक का उद्घाटन भी करेंगे। ये दोनों कार्यक्रम अभी तय हो चुके हैं, इनके साथ ही उनके द्वारा विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी प्रस्तावित है। कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए जिला प्रशासन और सरकार के मंत्रियों के बीच लगातार मंथन चल रहा है।

इसे भी पढ़ें:  जहीर का खिदमती जौहरः सरकारी स्कूल में आधुनिक शिक्षा की नई पहल

कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल लगातार बैठकों के जरिए कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर रहे हैं। कार्यक्रम के तय होने की प्रक्रिया भी रोचक रही। इसके लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल 16 मार्च को लखनऊ में सीएम योगी से मिले और विकास की सौगात के साथ उनको मुजफ्फरनगर आगमन के लिए आमंत्रित किया। मंत्री कपिल देव के आग्रह को स्वीकार करते हुए सीएम योगी ने मंजूरी दी। पहले मुख्यमंत्री का दौरा 9 अप्रैल को प्रस्तावित था, लेकिन बाद में इसमें बदलाव करते हुए 13 अप्रैल की तारीख तय की गई। इसके साथ ही देर रात जयंत चौधरी के शामिल होने का कार्यक्रम भी जुड़ गया, जिससे आयोजन का राजनीतिक महत्व और बढ़ गया।

इसे भी पढ़ें:  ग्रेटर नोएडा: अखलाक मॉब लिंचिंग केस में केस वापसी की अर्जी खारिज, 6 जनवरी को अगली सुनवाई

इस आयोजन को लेकर राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है। जयंत चौधरी के कार्यक्रम में शामिल होने से राष्ट्रीय लोकदल संगठन सक्रिय हो गया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय राठी ने 8 अप्रैल को जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है, जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। रालोद कोटे से राज्य सरकार में मंत्री अनिल कुमार भी व्यवस्थाओं को लेकर सक्रिय हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह जनसभा 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से अहम मानी जा रही है। भाजपा और रालोद गठबंधन इस मंच के जरिए संयुक्त शक्ति प्रदर्शन कर आगामी चुनावी रणनीति की जमीन मजबूत करने का प्रयास करेगा। जनसभा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी तेजी से चल रही हैं, जिसमें सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई गई दीपावली

मंत्री कपिल देव ने की पालिका सभासदों के साथ मीटिंग

सीएम योगी आदित्यनाथ के मुजफ्फरनगर दौरे को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल पूरी तरह से जुटे हुए हैं। उन्होंने भाजपा कार्यालय पर नगरपालिका के सभासदों और पदाधिकारियों के साथ मीटिंग तो वहीं अपने आवास पर भी कार्यकर्ताओं और व्यापारी नेताओं के साथ मीटिंग कर उनको सीएम योगी के कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी के साथ सभी लोगों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सीएम योगी की इस जनसभा को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

Also Read This

मुजफ्फरनगर स्मार्ट सिटीः विकास की समीक्षा में मंत्री कपिल देव सख्त

मंत्री ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश, जल निकासी और स्वच्छता व्यवस्था पर जोर

Read More »

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15.5 ग्राम अवैध स्मैक सहित तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन सवेरा के तहत मुखबिर की सूचना पर दबिश, इलेक्ट्रॉनिक कांटा व नकदी बरामद मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 15.5 ग्राम अवैध स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसे भी पढ़ें:  ठंड बढ़ी, स्कूल बंद हुए: मुजफ्फरनगर में 29 दिसंबर को कक्षा 8 तक स्कूल बंदकोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि

Read More »

पीरुल प्लांट में लगी आग, पाउडर जलकर नष्ट हुआ

उत्तरकाशी-  उत्तरकाशी डुंडा विकासखंड के ग्राम चकोन में महावीर गंगाडी के पीरुल प्लांट में आग लग गई। फायर सर्विस की दो गाड़ी सहित टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। अन्य कोई जनहानि पशुहानि नहीं हुई हैं। उक्त आग के कारण पीरूल प्लांट/एक मशीन/पीरूल का पाउडर जलकर नष्ट हुआ हैं। फायर सर्विस टीम मौके पर हैं। आग पर काबू कर लिया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अंग्रेजी शराब की मॉडल शॉप में लगी भीषण आग

Read More »