Muzaffarnagar-गणतंत्र दिवस पर मुजफ्फरनगर में सभी शराब की दुकानें रहेंगी बंद

मुजफ्फरनगर। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के अवसर पर मुजफ्फरनगर जिले में शराब से जुड़े सभी आबकारी अनुज्ञापन पूरे दिन बंद रहेंगे। आबकारी विभाग के आदेश के अनुसार देशी व विदेशी शराब, बीयर की थोक-फुटकर दुकानें, मॉडल शॉप और बार समेत सभी लाइसेंस 26 जनवरी को संचालित नहीं होंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बंदी के लिए किसी भी लाइसेंसधारक को कोई छूट नहीं मिलेगी और आदेश का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा जिला कार्यसमिति का गठन: श्वेता व आंचल उपाध्यक्ष, ममता मंत्री बनीं
TAGGED:
Share This Article