खालापार पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार, एक लाख रुपये बरामद

अभियुक्तों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और शहादत के घर उनका आना-जाना था। चोरी की नीयत से उन्होंने दुकान में घुसकर गल्ले में रखे एक लाख रुपये चुरा लिए

मुजफ्फरनगर। थाना खालापार पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई एक लाख रुपये की नकदी बरामद की गई है।
खालापार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महावीर सिंह चौहान ने बताया कि यह कार्रवाई मेरठ जोन और सहारनपुर परिक्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के पर्यवेक्षण तथा पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर और थाना प्रभारी खालापार के नेतृत्व में की गई। उन्होंने बताया कि 25 दिसम्बर को शहादत हुसैन, निवासी कुंगर पट्टी सुजडू, थाना खालापार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 24/25 दिसंबर की रात अज्ञात चोरों ने उनके घर में स्थित परचून की दुकान से नगदी चोरी कर ली। तहरीर के आधार पर थाना खालापार में मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस टीम गठित की गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शामली बाईपास रोड स्थित वहलना पुल के नीचे से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से चोरी की गई एक लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में शाहनूर पुत्र सलीम और अकरम पुत्र गुलफाम निवासीगण कुंगर पट्टी सुजडू शामिल है। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और शहादत के घर उनका आना-जाना था। चोरी की नीयत से उन्होंने 24/25 दिसंबर की रात छत के रास्ते दुकान में घुसकर गल्ले में रखे एक लाख रुपये चुरा लिए और आपस में बांट लिए। आगे चोरी की फिराक में रहते हुए पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक विकास सिंघल, हेड कांस्टेबल राहुल कुमार और अरविंद कुमार तथा कांस्टेबल विमल चौधरी शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  सर्वखाप पंचायत पर गठवाला के धर्मेन्द्र की ‘अंताक्षरी’ से खलबली

Also Read This

सचिन गुप्ता भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता और वक्ता सचिन गुप्ता को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने सचिन गुप्ता को पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार तिवारी ने कहा कि सचिन गुप्ता लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसे भी पढ़ें:  रालोद नेता-शिक्षक प्रकरणः माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में दिखा आक्रोशराजकुमार तिवारी ने कहा कि निकाय प्रकोष्ठ

Read More »