सिसौली से गूंजा प्राकृतिक खेती का संदेश, चार दिवसीय शिविर का समापन

पदम श्री डॉ. सुभाष पालेकर ने बताए लाभकारी खेती के सूत्र, किसानों ने टिकाऊ खेती अपनाने का लिया संकल्प

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के सिसौली स्थित किसान भवन में भारतीय किसान यूनियन द्वारा आयोजित चार दिवसीय प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण शिविर का समापन बुधवार को हुआ। देश के अनेक राज्यों से पहुंचे किसानों ने टिकाऊ खेती के आधुनिक और पारंपरिक तरीकों को समझा तथा प्राकृतिक खेती अपनाने का संकल्प लिया। सिसौली स्थित किसान भवन में आयोजित चार दिवसीय प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण शिविर में पदम श्री डॉ. सुभाष पालेकर ने किसानों को प्राकृतिक खेती के सिद्धांतों, तकनीकों और उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

किसान भवन सिसौली में इस शिविर का शुभारंभ 22 मार्च को किया गया था। इसमें प्रसिद्ध कृषि विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ. सुभाष पालेकर ने किसानों को शून्य बजट प्राकृतिक खेती के विभिन्न तरीकों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि खेती को लाभकारी और टिकाऊ बनाने के लिए प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण अनिवार्य है। वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग पर जोर देते हुए उन्होंने बताया कि इससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है और रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम होती है, जिससे लागत घटती है और उत्पादन की गुणवत्ता में सुधार होता है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पर्चा निरस्त होने पर कचहरी में प्रत्याशियों का हंगामा

पराली प्रबंधन के विषय में उन्होंने कहा कि पराली जलाना पर्यावरण और मिट्टी दोनों के लिए हानिकारक है। किसानों को पराली को जलाने के बजाय जैविक खाद के रूप में उपयोग करने की सलाह दी गई, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ खेती को भी लाभ मिल सके। डॉ. पालेकर ने प्राकृतिक खेती के वैज्ञानिक पहलुओं को समझाते हुए कहा कि किसी भी सजीव शरीर में बाहरी रासायनिक तत्वों को स्वीकार करने की क्षमता नहीं होती। रासायनिक कीटनाशक, फफूंदनाशक और खरपतवारनाशक के अवशेष पौधों की प्राकृतिक रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर देते हैं, जिससे फसल पर कीटों और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR--शहर में हर कदम लगे अवैध होर्डिंग और यूनीपोल

उन्होंने मित्र और शत्रु कीटों के संतुलन की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए बताया कि प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए परभक्षी और परजीवी कीटों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्राकृतिक खेती के प्रमुख घटकों—बीजामृत, जीवामृत, घन जीवामृत, आच्छादन, वाफसा और अंतरफसली जैव विविधता—पर विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जीवामृत देसी गाय के गोबर, गौमूत्र, गुड़, दाल के आटे, मिट्टी और पानी से तैयार किया जाता है, जो मिट्टी में सूक्ष्म जीवों की संख्या बढ़ाकर फसल की वृद्धि में सहायक होता है।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अत्यधिक रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के उपयोग से मिट्टी की गुणवत्ता गिर रही है, जिसका असर किसानों की आय और लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान गौतम बुद्ध नगर से आए किसानों ने डॉ. पालेकर का पगड़ी बांधकर सम्मान किया। वहीं, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह ने कहा कि प्राकृतिक खेती किसानों के लिए भविष्य का सुरक्षित विकल्प है, जिससे लागत घटाकर आय बढ़ाई जा सकती है। भाकियू के युवा विंग के अध्यक्ष चौधरी गौरव टिकैत ने बताया कि शिविर में उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से आए किसान, कृषि विशेषज्ञ और पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने प्राकृतिक खेती को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें:  पांचवें दिन समाप्त हुई आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक की भूख हड़ताल

Also Read This

मुजफ्फरनगर में एडीएम वित्त-राजस्व बदले, यूपी में 84 अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश/मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 84 अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है। इस सूची में अपर जिलाधिकारी, अपर नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट, विकास प्राधिकरणों के सचिव, विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारी और कई जिलों के प्रशासनिक अफसर शामिल हैं। इस फेरबदल में मुजफ्फरनगर के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के पद पर तैनात गजेंद्र कुमार का तबादला कर उन्हें अपर जिलाधिकारी नगर, गोरखपुर बनाया गया है। वहीं प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सचिव अजीत कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर का नया एडीएम वित्त एवं राजस्व नियुक्त किया गया है। इस तबादला सूची में केवल मुजफ्फरनगर ही नहीं, बल्कि वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, आगरा,

Read More »

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई प्रधान पति का अस्पताल सील

मुजफ्फरनगर। खतौली और जानसठ क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। ए-सी-एम-ओ अजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने शेखपुरा स्थित दयावती मेडिकेयर सेंटर पर छापा मारा। जांच में पंजीड्डत डॉक्टर अनुपस्थित मिले और अस्पताल परिसर का उपयोग आवास के रूप में पाया गया, जिसके बाद ओ-पी-डी और वार्ड को सील कर दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पर्चा निरस्त होने पर कचहरी में प्रत्याशियों का हंगामायह अस्पताल शाहपुर खतौली की प्रधान रेखा भड़ाना के पति ओमपाल सिंह भड़ाना द्वारा संचालित है, जिन्हें दो दिन में स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस दिया गया है। इसके अलावा जानसठ में शबाना के क्लीनिक पर

Read More »

पुलिस मुठभेड़ में दो वाहन चोर घायल गिरफ्तार, छह चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र में टिकैत चौक के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो वाहन चोर एनएच-58 स्थित कूकड़ी ग्राउंड के पास बने एक खंडहर में चोरी की मोटरसाइकिलें छिपाकर रखे हुए हैं और उन्हें बेचने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मसमर्पण के लिए कई बार चेतावनी दी, लेकिन बदमाश लगातार रुक-रुक कर गोली चलाते रहे। इसके बाद पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर: एम्बुलेंस में था वैन का पंजीकरण, बना दी स्कूल की मिनी बस

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में स्कूली वाहनों की सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को सहायक संभागीय परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में एक ऐसा वाहन पकड़ा गया, जो पूर्व में एंबुलेंस के रूप में पंजीकृत था, लेकिन उसे अवैध रूप से स्कूल वाहन बनाकर बच्चों के परिवहन में लगाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान विभागीय अधिकारियों ने वाहन को तत्काल निरु( करते हुए भारी जुर्माना लगाया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा के नेतृत्व में विभागीय टीम ने गुरूवार को जनपद में वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्कूली वाहनों

Read More »

गोलमाल: गंग नहर किनारे कूड़े में मिलीं लाखों रुपये कीमत की सरकारी दवाइयां

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में सरकारी स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक ओर सरकारी अस्पतालों में मरीजों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा खरीदी गई हजारों सरकारी दवाइयां कूड़े के ढेर पर पड़ी मिलीं। यह मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मुजफ्फरनगर में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दवाइयों की कमी बताकर बाहर से दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जबकि दूसरी ओर लाखों रुपये कीमत की सरकारी दवाइयां गंग नहर पटरी के किनारे कूड़े में

Read More »

20 मई को दवा व्यापार बंद की तैयारी, सहारनपुर केमिस्ट एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। दवा कारोबार से जुड़े लंबित मुद्दों को लेकर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का रुख तेज कर दिया है। संगठन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद की पूर्व सूचना देते हुए सहारनपुर के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में एसोसिएशन ने साफ कहा है कि केंद्र और राज्य स्तर पर कई बार मांगें उठाने के बावजूद दवा व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े गंभीर विषय अब तक अनसुलझे हैं। इसी कारण देशभर के दवा विक्रेताओं में नाराजगी बढ़ रही है। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, जिला सहारनपुर ने बताया कि वह ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स उत्तर प्रदेश (OCDUP) और राष्ट्रीय संस्था ऑल इंडिया

Read More »