मुजफ्फरनगर में अब तीन दिन और बंद रहेंगे स्कूल, सर्दी के कारण नया आदेश जारी

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी बोर्ड से संचालित विद्यालयों में कक्षा 8 तक घोषित किया अवकाश

मुजफ्फरनगर। जिले में कड़ाके की ठंड और जारी शीतलहर के चलते प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टियों को और बढ़ा दिया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने नया आदेश जारी करते हुए सभी बोर्डों के स्कूलों (नर्सरी से कक्षा 8 तक) को आगामी तीन दिन, यानी शुक्रवार, शनिवार और रविवार तक बंद रखने का निर्देश दिया है। अब स्कूल सोमवार से पुनः खुलेंगे।
गुरूवार की देर शाम जारी आदेश के मुताबिक, जिले में पड़ रही भीषण सर्दी, घना कोहरा और शीतलहर को देखते हुए छुट्टियों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि 09 जनवरी 2026 (शुक्रवार) और 10 जनवरी 2026 (शनिवार) को भी अवकाश रहेगा, जबकि रविवार का अवकाश पहले से तय रहता है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर जेई पर पर ट्रांसफार्मर और पोल चोरी करने काआरोप, शिकायत में बड़ा दावा

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि डीएम के निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, राजकीय, सीबीएसई, आईसीएसई तथा अन्य सभी बोर्डों के नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यालयों को दो दिनों का अतिरिक्त अवकाश दिया जाता है। आदेश का कड़ाई से पालन करवाने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। ठंड से राहत न मिलने के कारण अभिभावकों ने भी स्कूल बंद रखने के फैसले का स्वागत किया है। वहीं, प्रशासन ने लोगों से ठंड से बचाव के आवश्यक उपाय अपनाने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें:  केवल उद्योगों के कारण ही प्रदूषण नहीं,आरडीएफ आज की आवश्यकता-पंकज अग्रवाल

Also Read This

गंगनहर में डूबे बालक का शव तीन दिन बाद मिला, गांव में मातम, परिवार में कोहराम

साथियों के साथ गंगनहर में नहाने के लिए गया था 12 वर्षीय सुबहान अंसारी, एनडीआरएफ ने तलाश किया शव खतौली। थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी 12 वर्षीय बालक सुबहान अंसारी का शव रविवार सुबह तीन दिन बाद नंगली के रजवाहे में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। बालक 8 मई को साथियों के साथ गंगनहर में नहाने गया था, तभी वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने गंगनहर में डूबने की आशंका जताई थी। इसे भी पढ़ें:  अपहरण कर कुकर्म के आरोपी साधु को 20 साल की सजाजानकारी के अनुसार शेखपुरा निवासी सुबहान अंसारी पुत्र रिजवान अपने दोस्तों के साथ गुरुवार दोपहर गंगनहर पर नहाने

Read More »

लालवाला विवाद के बीच नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट

लालवाला गांव में दलित-राजपूत संघर्ष के बाद जाना चाहते थे आसपा सांसद, पुलिस ने जाने से पहले रोका, आवास के बाहर भारी फोर्स तैनात सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के लालवाला गांव में दो बीघा जमीन को लेकर दलित और राजपूत समाज के बीच हुए विवाद के बाद बढ़े तनाव में पुलिस सख्त रवैया बनाये हुए हैं। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद गांव लालवाला जाना चाहते थे, लेकिन उनको रविवार सुबह पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। प्रशासन ने छुटमलपुर स्थित उनके आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है और किसी भी समर्थक को अंदर-बाहर आने-जाने पर नजर रखी जा रही है। इसे

Read More »