एसआईआर की समयावधि बढ़ीः अब 11 दिसम्बर तक भर सकेंगे फार्म

अब मतदाता सूची के ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन 9 दिसंबर के बजाय 16 दिसंबर को होगा और अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी की जगह 14 फरवरी को आएगी

मुजफ्फरनगर। यूपी में चुनाव आयोग द्वारा करवाए जा रहे मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान एसआईआर में बीएलओ पर पड़ रहे दबाव और समय अवधि में शत प्रतिशत कार्य पूर्ण होने की संभावना कम होने को देखते हुए एसआईआर कराने की अंतिम तारीख को एक सप्ताह बढ़ा दिया गया है। इसके लिए संशोधित आदेश जारी होने से प्रशासन, पब्लिक और कर्मचारियों को राहत मिली है।
अब एसआईआर फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 11 दिसंबर हो गई है। एसआईआर की डेडलाइन एक सप्ताह बढ़ाए जाने के बाद अब मतदाता सूची के ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन 9 दिसंबर के बजाय 16 दिसंबर को होगा और अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी की जगह 14 फरवरी को आएगी। बता दें कि कई जिलों के बीएलओ ने काम के दबाव की शिकायत की थी और इसी दबाव के कारण कई कर्मचारियों की मौत भी हो गई थी। कुछ ने सुसाइड भी किया है। इसके साथ ही यूपी सहित कई अन्य राज्यों में एसआईआर निर्धारित समय अवधि में पूर्ण होने की संभावना भी कम होने के कारण भारत निर्वाचन आयोग ने यह निर्णय लिया है। भारत निर्वाचन आयोग के सचिव पवन दिवान ने रविवार को ही यह आदेश जारी किया है। एडीएम प्रशासन संजय सिंह ने इस संशोधन की पुष्टि करते हुए बताया कि इससे राहत मिलेगी और शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कराने का काम किया जा सकेगा।

इसे भी पढ़ें:  सीतापुर ‘बेल्ट कांड’: बीएसए सस्पेंड, हेडमास्टर जेल में, ग्रामीणों का विरोध

Also Read This

कैंची धाम मेला 2026 के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 15 जून को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में 15 जून को स्थापना दिवस के अवसर पर लगने वाले भव्य मेले को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया है। बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले वाहनों को तय रूटों से डायवर्ट किया जाएगा और श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थलों से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा। कैंची धाम में मुख्य मेला 15 जून को आयोजित होता है, लेकिन श्रद्धालुओं की आवाजाही कई दिन पहले से शुरू हो जाती है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर-आंधी से गिरी ईंट भट्ठे की दीवार, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

अलसुबह हुआ हादसा, नंगला मार्ग पर जुटे परिजनों और ग्रामीणों ने किया भारी हंगामा, पुलिस अफसरों के सामने मुआवजे की मांग

Read More »

कलेक्ट्रेट में पंचायत सहायक ने आत्मदाह का प्रयास किया, सिविल डिफेंस जवान की सतर्कता से टला हादसा

मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पंचायत सहायक ने कथित कार्रवाई न होने से आहत होकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सिविल डिफेंस के एक जवान ने समय रहते उसे रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।   जानकारी के अनुसार ग्राम निरमानी निवासी सचिन कुमार ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत हैं। सचिन का आरोप है कि 8 जून को ग्राम सचिवालय में काम के दौरान गांव के दो लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ प्रिंटर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया तथा

Read More »