जग्गाहैड़ी टोल विवादः भाकियू (तोमर) ने एसएसपी से की फर्जी मुकदमा वापस लेने की मांग

जिलाध्यक्ष ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन, टोल कर्मियों पर अभद्रता और नियमों के उल्लंघन के आरोप

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के पदाधिकारियों ने गुरूवार को जग्गाहैड़ी टोल प्लाजा प्रकरण को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा से उनके कार्यालय में मुलाकात की और विस्तृत ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने किसानों पर दर्ज मुकदमा संख्या 305 को पूरी तरह निराधार व फर्जी बताते हुए उच्च स्तरीय जांच कर इसे तत्काल निरस्त करने की मांग उठाई।
ज्ञापन में भाकियू (तोमर) ने स्पष्ट किया कि 21 दिसंबर को प्रस्तावित महापंचायत प्रशासन के साथ सफल वार्ता के बाद स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद संगठन के प्रतिनिधि केवल 15 मिनट के लिए टोल प्लाजा पर रुके और सीओ फुगाना को ज्ञापन सौंपकर शांतिपूर्वक वापस लौट गए। इसके बावजूद, तितावी पुलिस द्वारा किसानों पर तोड़फोड़, गाली-गलौज सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया। यूनियन का आरोप है कि घटना स्थल पर किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं बनी थी, फिर भी टोल प्रबंधन के दबाव में गलत धाराएं लगा दी गईं।
भाकियू (तोमर) ने जग्गाहैड़ी टोल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए। ज्ञापन में कहा गया किकृ जनपद के अन्य तीन टोल प्लाजा पर कर्मचारी वर्दी व नेमप्लेट में रहते हैं, जबकि जग्गाहैड़ी टोल पर एनएचएआई की गाइडलाइंस की खुली धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। आरोप लगाया गया कि कई कर्मचारी नशे में धुत होकर यात्रियों व किसानों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। संगठन ने सभी कर्मियों का पुलिस वेरिफिकेशन कराने और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को ड्यूटी से हटाने की मांग की।
यूनियन ने एनएचएआई के नियमों का हवाला देते हुए मांग रखी कि टोल के 15 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों को टोल फ्री घोषित किया जाए। साथ ही, घटना की निष्पक्ष जांच के लिए सीओ फुगाना को आदेशित करने और टोल प्रबंधन व संगठन के बीच बैठक कराने की मांग भी की, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद न हो। भाकियू (तोमर) ने ज्ञापन में कहा कि संगठन हमेशा आंदोलन से पहले वार्ता से समाधान में विश्वास रखता है। उन्हें उम्मीद है कि पुलिस कप्तान मामले का शीघ्र व न्यायपूर्ण निस्तारण कर किसानों को राहत देंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान निखिल चौधरी (जिला अध्यक्ष, कार्यकारिणी), महबूब बालियान (प्रदेश अध्यक्ष, युवा कार्यकारिणी), हसीर चौधरी (प्रदेश प्रभारी), जिला उपाध्यक्ष साऊद हसन, भूरा हाथी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-तहसील सदर में बैनामा हुआ महंगा, नए रेट लागू

Also Read This

देवबंद हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर/देवबंद। देवबंद क्षेत्र में गुमशुदगी से शुरू हुआ मामला हत्या तक पहुंच गया। करीब तीन दिन की तलाश के बाद जिस पिंटू का शव आखलौर खेड़ी क्षेत्र के नाले में मिला था, उस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना देवबंद पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल ईंट का अद्धा, मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक आरोपी की खून से सनी शर्ट बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र इसम और गगन पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम आखलौर,

Read More »

दर्द के बीच दौड़ी जिंदगी, 102 एंबुलेंस में गूंजी नवजात की पहली किलकारी

ईएमटी प्रियंका की सूझबूझ से चलते रास्ते में हुआ सुरक्षित प्रसव, मां-बेटा स्वस्थ खतौली 26 मई, मंगलवार। कभी-कभी कुछ पल जिंदगीभर की खुशी बन जाते हैं। मंगलवार सुबह खतौली क्षेत्र में ऐसा ही भावुक और राहत भरा दृश्य देखने को मिला, जब अस्पताल पहुंचने से पहले ही 102 एंबुलेंस नवजात के जन्म की साक्षी बन गई। एंबुलेंस के भीतर गूंजी मासूम की पहली किलकारी ने परिवार के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों के चेहरे भी खुशी से खिला दिए।खतौली क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी भुवनेश्री (21) पत्नी गौरव को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार घबराया हुआ था, लेकिन 102 एंबुलेंस सेवा उम्मीद बनकर समय पर पहुंची। महिला ईएमटी प्रियंका और पायलट

Read More »

टिहरी में डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग की भूमि पर सुनवाई, 5 मामलों में फिर मूल्यांकन के निर्देश

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। कोटी कॉलोनी से डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग निर्माण के लिए अर्जित भूमि और परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भू-स्वामियों की आपत्तियों को सुना गया और गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर 18 भूमि एवं भवन स्वामियों के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह सुनवाई भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिनियम 2013 की धारा-33 के तहत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य उन मामलों की स्थिति साफ करना था, जिनमें भू-स्वामियों ने अर्जित भूमि, भवन या अन्य परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसे भी पढ़ें: 

Read More »