Transfer – मोनालिसा जौहरी बनीं बहराइच की नई SDM, राज्य सरकार ने 65 उपजिलाधिकारियों का किया तबादला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रविवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात 65 उपजिलाधिकारियों (SDM) के तबादले कर दिए। इन तबादलों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं—कुछ को विभिन्न जिलों का उपजिलाधिकारी बनाया गया है तो कुछ को नगर निगमों में सहायक नगर आयुक्त या औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में नई भूमिका सौंपी गई है।

प्राप्त आदेश के अनुसार, मोनालिसा जौहरी, जो वर्तमान में मुज़फ्फरनगर में SDM पद पर कार्यरत थीं, को अब बहराइच का नया उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके स्थानांतरण को शासन की क्षमता और प्रदर्शन आधारित नीति का हिस्सा माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी को विकास की बड़ी सौगात, छपार-रोहाना-चरथावल मार्ग के चौड़ीकरण को मिली मंजूरी


तबादला सूची में शामिल प्रमुख अधिकारी- 

इस तबादला सूची में जिन अन्य प्रमुख अधिकारियों का नाम शामिल है, उनमें प्रद्युम्न कुमार, जय प्रकाश यादव, अजीत कुमार सिंह द्वितीय, रामशंकर द्वितीय, घनश्याम भारतीय, लखन लाल सिंह राजपूत, पैगाम हैदर, निशा श्रीवास्तव, कमल कुमार सिंह, पवन कुमार गुप्ता, ध्रुव नारायण यादव, शिव नरेश सिंह, कृष्ण राज सिंह, अखिलेश कुमार, रामेश्वर प्रसाद, सत्य पाल सिंह, सौरभ यादव, जितेन्द्र कुमार सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, संत राज, पूर्णिमा सिंह, संतोष कुमार कुशवाहा, मो. असलम, अभिषेक शाती, तपस्या यादव, अजय कुमार, तनुजा निगम, सुशील कुमार, आरती, धर्मवीर भारती, मान्धाता प्रताप सिंह, हृदय राम तिवारी, शशि कुमार, कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, मदन मोहन गुप्ता, उदयवीर सिंह, तरुण प्रताप सिंह, अरसाला प्रियंका, धर्मेंद्र कुमार, आशीष कुमार त्रिपाठी, रजनीश कुमार, सुमित कुमार सिंह, मनीष कुमार, विकास सिंह, विराग करवरिया, स्निग्धा चतुर्वेदी, आकांक्षा जोशी, रविंद्र प्रताप सिंह, रवि कुमार सिंह, विनीत कुमार सिंह, बृज मोहन शुक्ला, चंद्र प्रकाश पांडेय, सुशील प्रताप सिंह, प्राची त्रिपाठी, सराह अशरफ, सीमा सिंह, मुद्दला दुबे, आकांक्षा मिश्रा, सत्यपाल प्रजापति, ज्ञान प्रताप सिंह, विशाल सिंह यादव, अभय सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  PEHLI BAR-मतदान कार्मिक की वोटिंग की गवाह बनेगी तर्जनी अंगुली

 कुछ को मिले विशेष दायित्व

इस प्रशासनिक बदलाव में कई अधिकारियों को लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, मेरठ, झांसी, गोरखपुर, वाराणसी, अलीगढ़ और फिरोजाबाद जैसे नगरों में सहायक नगर आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है। वहीं कुछ अधिकारियों को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण और लखनऊ विकास प्राधिकरण जैसे महत्वपूर्ण निकायों में स्थानांतरित किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  गांव खेडी करमू में चैकिंग करने गई विद्युत विभाग की टीम पर हमला

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  तालाब में डूबकर तीन सगे भाई-बहनों की मौत, परिवार में कोहरामस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  शामली में बड़ा एनकाउंटरः बावरिया गिरोह का कुख्यात सरगना मिथुन ढेरवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  गांव खेडी करमू में चैकिंग करने गई विद्युत विभाग

Read More »