बारिश के बाद साढ़े तीन घंटे जनता के बीच रही मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। रविवार की शाम से शुरू हुई मूसलाधार बारिश के कारण शहरी क्षेत्र में हाल बेहाल हो गया। कोई ऐसा क्षेत्र नहीं था, जो बारिश के पानी से जलमग्न न हो गया हो। ऐसे में नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप सभासदों के साथ लोगों की समस्याओं को जानने के लिए औचक निरीक्षण पर निकली और पालिका के दो विभागों के अफसरों के साथ ही पूरी टीम को फील्ड में सक्रिय करते हुए समस्याओं का त्वरित समाधान कराने की व्यवस्था कराई।

नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को बारिश के बाद हालातों का जायजा लेने के लिए शहरी क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने सवेरे 10 बजे औचक निरीक्षण शुरू किया और करीब साढ़े तीन घंटे तक वो जनता के बीच रही तथा लोगों से संवाद स्थापित करते हुए जल निकासी के लिए क्षेत्रवार समस्याओं को समझने का प्रयास किया। पचैंडा रोड पहुंची चेयरपर्सन ने कई गलियों और मुख्य मार्ग का जलभराव के बीच ही पैदल भ्रमण करते हुए वहां की निकासी के लिए बनी समस्याओं को देखा और लोगों से बातचीत की। उन्होंने रुड़की रोड, कच्ची सड़क पहुंचकर वहां भी जलभराव और जल निकासी को लेकर समस्या को परखने का काम किया।

इसके बाद वार्ड संख्या 23 और वार्ड संख्या 15 के अन्तर्गत रुड़की रोड पर रामपुरी, एकता विहार आदि कालोनियों में निवास कर रहे लोगों की परेशानियों को भी देखा। यहां आरएसडी पब्लिक स्कूल वाली गली में हुए जलभराव के बीच ही वो लोगों के घरों तक पहुंची और बारिश से हुई बदहाली तथा जल निकासी में अवरोधक की पहचान भी की। यहां पर पालिका की खाली भूमि पर भारी जलभराव को लेकर लोगों की शिकायत के बाद उन्होंने तत्काल ही वहां पम्प लगाकर पानी निकलवाने और रोड पर बने नाले में निकासी में अवरोध बने स्लैब को जेसीबी से तुड़वाया गया। इसके साथ ही तत्काल ही जेसीबी और रोबोट लगवाकर जल निकासी की व्यवस्था कराई। यहां से वो बझेडी अंडर पास पहुंची और वहां पर हुए भारी जलभराव को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए जलकल विभाग के अफसरों को फटकार भी लगाई। बताया गया कि यहां दो पम्पिंग सेट लगाये गये हैं, जो नियमित काम कर रहे हैं, लेकिन पानी ज्यादा आ जाने के कारण पम्प डूब जाने से बंद हो गये।

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने निरीक्षण को लेकर बताया कि बीती रात से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। इस कारण शहर में कई स्थानों पर भारी जलभराव हो रहा है। इसमें समस्याओं को समझने के लिए यह दौरा किया गया है। हमने नगर स्वास्थ्य अधिकारी और सहायक अभियंता जलकल को तत्काल ही समस्याओं के समाधान के लिए टीमों को उतारने के निर्देश दिये हैं। साथ ही शहर में जल निकासी में अवरोध और समस्याओं की पहचान करते हुए प्वाइंट चिन्हित करते हुए दोनों विभागों से 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है ताकि समाधान के लिए एक विस्तृत और विभागीय समन्वय के साथ कार्ययोजना बनाई जा सके। उन्होंने कहा कि अधिकांश समस्या की जड़ नालों पर किया गया स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण है, नालों की निकासी में यह अवरोध बने हैं, भविष्य में हम अतिक्रमण भी हटवायेंगे। साथ ही मैन पॉवर बढ़ाकर प्राथमिकता पर नालों की सफाई के लिए सख्त निर्देश दिये गये हैं।

बझेडी अंडरपास पर पालिका रेन वॉटर हार्वेस्टिंग पिट से स्थाई समाधान की कार्ययोजना बना रही है। यहां पर रेलवे द्वारा बनाया गया पिट बंद हो जाने से जलभराव की समस्या बढी है। इसके लिए जलकल विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है, साथ ही रेलवे को भी पत्राचार किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि नालों और नालियों में प्लास्टिक, पॉलिथिन और थर्माकोल जैसी वेस्ट को न डाले, उन पर अतिक्रमण न करते हुए उनकी सफाई में सहयोग दें ताकि पालिका बेहतर व्यवस्था बना सके। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से भाजपा नेता विकल्प जैन, सभासद मनोज वर्मा, नवनीत गुप्ता, प्रशांत गौतम, अमित पटपटिया, रजत धीमान, प्रमोद कुमार के अलावा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही, सहायक अभियंता जलकल सुनील कुमार, जेई धर्मवीर सिंह, जेई जितेन्द्र सैनी, एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल, वैशाली सोती, लिपिक मनोज पाल आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल किंडरगार्टन में मैंगो पार्टी में बच्चों ने की मौज-मस्ती

Also Read This

मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, प्रतिभाओं को मिली नई उड़ान

विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को धनराशि, प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किए मुजफ्फरनगर। जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से सोमवार को विकास भवन सभागार में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के वर्चुअल लाइव प्रसारण के साथ जनपद स्तर पर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान धनराशि, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए। समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। इसे भी पढ़ें:  अहिल्याबाई की त्रिशताब्दी जयंती पर आस्था, उत्साह और सम्मान का संगमकार्यक्रम के मुख्य अतिथि विज्ञान एवं

Read More »

नया गांव मीरापुर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित

हवन पूजन के साथ हुआ अनावरण, भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के नया गांव मीराुपर में रविवार को धनगर वंशीय लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौरव स्वरूप और ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय धनगर ने विधि-विधान से हवन पूजन के बाद मूर्ति का लोकार्पण किया। इसे भी पढ़ें:  दबंगों ने घर में घुसकर किया हमला, पथराव में युवक घायलकार्यक्रम की देखरेख ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र धनगर ने की। इस दौरान पूर्व प्रधान कैलाश चंद्र धनगर, संतरपाल धनगर और प्रीतम धनगर ने मुख्य अतिथियों गौरव

Read More »

मुजफ्फरनगर कचहरी में आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन पर हंगामा

नामांकन में त्रुटि पर भड़के जिला बार संघ पदाधिकारी, पालिका पर बार की शक्ति कमजोर करने की साजिश का लगाया आरोप मुजफ्फरनगर। जिला कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किए गए आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन समारोह के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब वाटर कूलर पर अंकित नामों को लेकर जिला बार संघ के पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। नामों के उल्लेख में हुई त्रुटि को लेकर बार संघ के अध्यक्ष और महासचिव ने मौके पर ही नगरपालिका परिषद की चेयरमैन के समक्ष नाराजगी जताई और इसे बार संघ के सम्मान के साथ खिलवाड़

Read More »