शराब के ठेके में लगी नकब, 100 से ज्यादा देसी की पेटियां चोरी

मुजफ्फरनगर। चोरों ने शराब के ठेके को निशाना बनाकर सौ से ज्यादा देसी शराब की पेटियों को चोरी कर लिया। साथ ही चोर गल्ले से 70 हजार रुपये की नकदी भी साफ कर गये। मामले को लेकर क्षेत्र में हड़कम्प है। ठेकेदार ने कोतवाली में तहरीर देकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने चोरों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। अभी तक चोरी का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग पाया था।

इसे भी पढ़ें:  पर्दाफाश-शहर में बनाया जा रहा था नकली यूरिया

जनपद मुजफ्फरनगर में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। जानसठ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घटायन में बेखौफ चोरों ने शराब के ठेके में ही नकब लगाकर 100 से अधिक देसी शराब की पेटियां और 70 हजार की नगदी साफ कर दी। चोरी को अंजाम देने के बाद चोर आसानी से फरार हो गये। सूत्रों के अनुसार अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। देर रात ठेके की दीवार में नकब लगाकर अंदर घुसे और बड़ी मात्रा में शराब की पेटियां उठा ले गए। इसके अलावा, गल्ले में रखी करीब 70 हजार की नकदी भी चोर समेटकर फरार हो गए। ठेका मालिक के अनुसार, इस वारदात में उसका लगभग 3.5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इस सम्बंध में पता तब चला जबकि सवेरे ठेका खोलने के लिए सेल्समैन वहां पर पहुंचे थे। मामले में पुलिस को तहरीर दे दी गई है। जानसठ थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी की वारदात के खुलासे के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  AJAB-GAJAB--एक ही परिवार में ब्याहली गई तीनों बहनों ने पतियों कर दिया केस
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *