15 दिन की शादी-गैर सम्प्रदाय के प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन

मुजफ्फरनगर। एक विधवा महिला ने अपनी बेटी की शादी धूमधाम से कराई। शादी के 15 दिन बाद ही नई नवेली दुल्हन मां और परिवार की इज्जत को तार-तार करते हुए अपने गैर सम्प्रदाय के प्रेमी के साथ फरार हो गई। ये दुल्हन अपने घर से जेवर और नकदी लेकर गई है। विधवा मां ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए अपनी बेटी की बरामदगी की मांग पुलिस से की है।

थाना रतनपुरी क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा महिला ने पुलिस से शिकायत की है। महिला ने अपनी तहरीर में बताया कि उसने अपनी 19 साल की बेटी की शादी करीब 15 दिन पहले बागपत के निवासी सुहैल के साथ धूमधाम से की थी। शादी के बाद नई नवेली दुल्हन अपने मायके में मिलने के लिए आई हुई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि नौ जुलाई की रात्रि को गांव का ही रहने वाला शानू पुत्र प्रवीण कुमार उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया है। दुल्हन घर से जाते समय करीब डेढ़ लाख रूपये के सोने-चांदी के जेवर और 50 हजार रुपये नकद भी ले गई है। महिला ने बताया कि जानकारी होने के बाद वो शाम के समय अपने पुत्री का पता लगाने के लिए शानू के घर गई तो वहां उसका भाई विनीत भी फरार मिला और उसके परिजनों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया और तलाशने में भी कोई मदद नहीं की। इससे संदेह है कि इसमें सभी परिजनों का हाथ शामिल है। महिला ने पुलिस से बेटी को बरामद कराने और युवक तथा उसके परिजनों पर कार्यवाही करने की मांग की है। थानाध्यक्ष रतनपुरी ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी युवक शानू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  केवल उद्योगों के कारण ही प्रदूषण नहीं,आरडीएफ आज की आवश्यकता-पंकज अग्रवाल

गौसेवक पर हमले को लेकर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। चरथावल के ग्राम रोनी हरजीपुर में गौसेवक अजय कुमार पर कुछ युवकों द्वारा किये गये हमले में घायल के भाई उपेन्द्र सिंह पुत्र शिल्लु कुमार की शिकायत पर पुलिस ने छह आरोपियों को नामजद करते हुए आठ अज्ञात हमलावरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।उपेन्द्र ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका भाई अजय ग्राम प्रधान द्वारा बनाये गये व्हाटसएप गु्रप से जुड़ा हुआ है और गौसेवक के रूप में काम करता है। इसी गु्रप पर आई सूचना के कारण वो नहर पर मन्दिर परिसर में गौ माता के क्रिया-कर्म के लिए पहंुचा था, वहां से वापस लौटते समय पहले ही खड़े राहुल पुत्र सुरेश, अजय पुत्र धीर सिंह, विकास पुत्र राजेन्द्र सिंह, शिवम पुत्र प्रताप सिंह और विक्रांत पुत्र जयविन्द्र निवासीगण रोनी हरजीपुर तथा सागर निवासी कुरथल अपने 7-8 अज्ञात साथियों के साथ खड़े हुए थे और अचानक ही जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि हमलावर राहुल गोली मारने के मामले में कई बार जेल जा चुका है और वर्तमान में भी जमानत पर बाहर आया हुआ है। चरथावल एसएचओ जसवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  अनंगपुर गांव को बचाने के लिए आगे आया गुर्जर समाज

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  ऑनर किलिंग में गर्दन काटकर बेटी को उतारा मौत के घाटजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »