संभल हिंसा रिपोर्ट: 450 पन्नों की गोपनीय जांच आयोग ने सीएम योगी को सौंपी, हिंदू आबादी में 78 साल में 30% की गिरावट

लखनऊ/संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा पर गठित न्यायिक आयोग ने अपनी 450 पन्नों की विस्तृत रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप दी है। रिपोर्ट में न सिर्फ 24 नवंबर, 2024 को भड़की हिंसा का विवरण है, बल्कि स्वतंत्रता के बाद से अब तक संभल में हुए दंगों और उनके प्रभाव का भी जिक्र किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है कि लगातार दंगों और सांप्रदायिक तनाव के कारण संभल नगर निगम क्षेत्र से हिंदू जनसंख्या में भारी कमी आई है। 1947 में जहां 45% हिंदू आबादी थी, वहीं अब घटकर सिर्फ 15% रह गई है। यानी पिछले 78 वर्षों में करीब 30% हिंदू जनसंख्या पलायन कर चुकी है।

इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी तक पहुंचा मुजफ्फरनगर में प्रदूषण का मामला

गौरतलब है कि 2024 में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हिंसा भड़क उठी थी, जिसमें 4 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद 29 नवंबर, 2024 को यूपी सरकार ने घटना की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन किया था। इस आयोग में इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस देवेंद्र कुमार अरोड़ा, रिटायर्ड IAS अमित मोहन और रिटायर्ड IPS अरविंद कुमार जैन को शामिल किया गया था।

इसे भी पढ़ें:  अली खामेनेई की हत्या के विरोध में मुजफ्फरनगर में सड़क पर उतरे शिया सोगवार

गुरुवार को न्यायिक आयोग ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर रिपोर्ट सौंपी। यह रिपोर्ट पहले कैबिनेट में पेश की जाएगी और उसके बाद विधानसभा पटल पर रखी जाएगी। आयोग सदस्य अरविंद कुमार जैन ने बताया कि, “हमने हर पहलू की जांच की है। गवाहों के बयान दर्ज किए गए और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर रिपोर्ट तैयार की गई।”

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नगरपालिका के नाम पर बन रहे फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *