शादी समारोह में जयमाला के दौरान बारात घर से लाखों के जेवरात चोरी

डेकोरेशन ठेकेदार, जोकर और फूल बरसाने वाली युवतियों पर आरोप, ग्रीन फार्म हाउस जानसठ रोड की घटना, पुलिस ने छह को नामजद कर शुरू की तलाश

मुजफ्फरनगर। शहर के जानसठ रोड स्थित ग्रीन फार्म हाउस में आयोजित एक विवाह समारोह के दौरान जयमाला कार्यक्रम के बीच लाखों रुपये के जेवरात और बरी का कीमती सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि समारोह में काम कर रहे डेकोरेशन ठेकेदार, जोकर का अभिनय करने वाला व्यक्ति तथा फूल बरसाने के लिए आई युवतियों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में छह लोगों को नामजद करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है।

ग्राम बिहारी थाना सिखेड़ा निवासी प्रेमचन्द ने थाना नई मंडी में दी गई शिकायत में बताया कि 10/11 मार्च 2026 की रात उनकी पुत्री रक्षा का विवाह समारोह ग्रीन फार्म हाउस, जानसठ रोड पर आयोजित था। देर रात करीब दो बजे जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान वर पक्ष की ओर से दी गई बरी में रखा कीमती जेवरात अचानक गायब हो गया। बताया गया कि बरी के सामान में लगभग डेढ़-डेढ़ तोले के सोने का हार, टीका और मंगलसूत्र शामिल थे, जिनकी कीमत करीब 2 लाख 17 हजार रुपये आंकी गई है। इसके अलावा करीब तीन तोले वजन के चार सोने के कंगन, जिनकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई गई है, भी चोरी हो गए। शिकायत के अनुसार चांदी का करीब 14 तोले वजन का गुच्छा, जिसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपये है, तथा एक सोने की अंगूठी का छल्ला भी गायब मिला। कुल मिलाकर लाखों रुपये के जेवरात और कीमती सामान चोरी होने की बात सामने आई है।

इसे भी पढ़ें:  खतौली बार एसोसिएशन चुनाव 2026-27: 47 नामांकन पत्र बिके, 15 हुए जमा

दुल्हन के पिता ने आरोप लगाया कि विवाह समारोह में सजावट का ठेका लेने वाला प्रियांशु निवासी बिलासपुर थाना नई मंडी, फूल बरसाने का काम कर रही युवतियां रिया, सीमा, अंजली और शगुन तथा जोकर का अभिनय करने वाला सनी रावत इस चोरी में शामिल हैं। परिजनों का कहना है कि जब इन लोगों को ढूंढा गया तो वे सभी अपना सामान लेकर कार्यक्रम स्थल से जा चुके थे। हैरानी की बात यह भी रही कि फूल बरसाने वाली युवतियां अपना नेग और जोकर अपने प्रदर्शन की राशि भी लिए बिना ही वहां से चले गए, जिससे शक और गहरा गया। पीड़ित की शिकायत पर थाना नई मंडी पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। एसएचओ इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा का कहना है कि मामले में पुलिस टीम को लगाया गया है। बारात घर से सीसीटीवी फुटेज हासिल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी हुए जेवरात और अन्य सामान की बरामदगी का प्रयास किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  वसीम शेख की मौत से उठेगा पर्दाः कब्र खोदकर निकलेगी बॉडी, दोबारा होगा पोस्टमॉर्टम

Also Read This

हाईवे पर ट्रक और मैजिक की भिड़ंत…. 10 लोगों की मौत, कई घायल

लखीमपुर खीरी- लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। ऊंच गांव भरेहटा के बीच हाईवे पर मैजिक और ट्रक की टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गईए जबकि दो से अधिक लोग घायल हुए हैं। लखीमपुर.बहराइच नेशनल हाईवे 730 पर सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। यह भीषण हादसा ट्रक और मैजिक गाड़ी की टक्कर से हुआ। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों का नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आठ मृतकों की शिनाख्त हो गई है। सुबह करीब आठ बजे हुए भीषण हादसे ने अधिकारियों की नींद भी उड़ा दी। घटना

Read More »

सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप में संस्कृत भाषा व हिमाचली संस्कृति से रूबरू हुए छात्र

खतौली बुढ़ाना रोड के जवाहरलाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज में आयोजित सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप के अंतर्गत विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा, भारतीय संस्कृति एवं विभिन्न प्रदेशों की परंपराओं से परिचित कराया गया।कैंप में संस्कृत भाषा के वार्तालाप, दिनचर्या एवं गीतों के माध्यम से विद्यार्थियों को सरल और रोचक ढंग से संस्कृत का ज्ञान दिया गया। अध्यापिका कु. शिखा द्वारा तैयार कराई गई हिमाचली नृत्य नाटिका ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया, जिसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को हिमाचल प्रदेश की भाषा एवं संस्कृति की जानकारी मिली।प्रधानाचार्य डॉ. चन्द्रमोहन शर्मा ने विद्यार्थियों को संस्कृत में यातायात नियमों एवं शिष्टाचार संबंधी शब्दों का अभ्यास कराया। वहीं धर्मेंद्र मलिक ने संस्कृत

Read More »

खतौली में ‘इंपैक्ट फिटनेस बाय बाबर’ जिम का भव्य उद्घाटन

खतौली- नगरवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और फिटनेस को समर्पित एक नई पहल के तहत ‘इंपैक्ट फिटनेस बाय बाबर’ जिम का रविवार को भव्य उद्घाटन किया गया। जीटी रोड स्थित नागर कॉलोनी में शारिक राणा की कोठी के बराबर में खुले इस अत्याधुनिक जिम का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान और पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। जिम के संचालक और प्रसिद्ध जिम ट्रेनर बाबर व उनके साथियों ने मुख्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया । इसे भी पढ़ें:  लखनऊ: सपा कार्यालय के बाहर युवक ने लगाई आग, हालत गंभीरयह जिम खतौली नगर में अपनी तरह की एक

Read More »