मुजफ्फरनगर में निकाह और ठगी-भाजपा नेत्री का धर्म परिवर्तन

विधवा ने लगाया आरोप-अशफाक ने राजीव बनकर प्रेमजाल में फंसाया, पत्नी बनाकर 30 लाख रुपये ठगे

मुजफ्फरनगर। भाजपा की एक महिला नेता ने बताया कि अशफाक नाम के व्यक्ति ने खुद को राजीव बालियान बताकर उसे प्रेमजाल में फंसाया। बताया कि वह शादीशुदा है और हिंदू धर्म के अनुसार दूसरी शादी नहीं कर सकता, ऐसे में उसने धर्म बदलवाकर निकाह कराया।

मुजफ्फरनगर निवासी भाजपा की एक महिला नेता ने सनसनीखेज आरोप लगाया है। पीड़िता का दावा है कि मोरना निवासी अशफाक नाम के व्यक्ति ने अपना असली नाम राजीव बालियान उर्फ राजू बताकर उसे प्रेमजाल में फंसाया, धर्म परिवर्तन कराया और लाखों रुपये की ठगी की। आरोपी के धोखे का पता चलने पर पीड़ित महिला ने हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पंवार के साथ मिलकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मुलाकात कर मामले की शिकायत की है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर भ्रष्टाचार मामला: दो पुलिसकर्मी निलंबित

पीड़ित महिला ने एसएसपी को बताया कि वह मूल रूप से मुजफ्फरनगर की निवासी है और फिलहाल नोएडा में रहती है। वर्ष 2016 में मेरठ रोड पर स्थित एक रिजॉर्ट में उसकी मुलाकात आरोपी अशफाक से हुई थी। आरोपी ने खुद को अनाथ बताकर महिला का विश्वास जीता और वर्ष 2017 में शादी का प्रस्ताव रखा। उसने बताया कि वह शादीशुदा है और वह हिंदू रीति-रिवाजों से दूसरी शादी नहीं कर सकता। इसी झूठ के सहारे आरोपी ने रुड़की स्थित कलियर शरीफ में मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार निकाह किया। इस दौरान उसने अपना नाम अशफाक और महिला का नाम नूरजहां दर्ज कराया।

इसे भी पढ़ें:  किसान से पैसे लेकर तोड़ दिया जमीन का सौदा, पुलिस दे रही धक्के

महिला का आरोप है कि अशफाक ने उसे धोखे से मांस भी खिलाया। इतना ही नहीं, मकान निर्माण के नाम पर महिला से लगभग 30 लाख रुपये की ठगी भी की गई। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी सोशल मीडिया पर हिंदू धार्मिक व्यक्तियों और प्रमुख नेताओं के साथ अपनी तस्वीरें लगाकर खुद को हिंदू के रूप में प्रस्तुत करता है और इसी तरह अन्य महिलाओं को भी गुमराह कर रहा है। महिला ने प्रार्थना पत्र देकर आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस मामले की तह तक जाने और सच्चाई का पता लगाने के लिए जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने मनाई होली

Also Read This

मुहर्रम जुलूस के रूट में बदलाव की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

आरोप है कि कुछ स्थानों पर लंबे समय तक रुककर मातम किए जाने से स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाएं प्रभावित होती हैं

Read More »

30 जून के बाद एनसीआर में नहीं चलेंगे ईंट भट्ठे, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

ईंट निर्माता कल्याण समिति ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, नियमों के समान अनुपालन की उठाई मांग मुजफ्फरनगर। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में संचालित ईंट भट्ठों को 30 जून के बाद बंद करना होगा। इसी को लेकर मुजफ्फरनगर के ईंट भट्ठा संचालकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि निर्धारित तिथि के बाद जिले में कोई भी भट्ठा संचालित न होने दिया जाए। ईंट निर्माता कल्याण समिति ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नियमों का समान रूप से पालन सुनिश्चित कराने की अपील की है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में लागू पर्यावरणीय नियमों और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन को लेकर ईंट निर्माता कल्याण

Read More »

बोलेरो खाई में गिरी, मुंडन संस्कार से लौट रहे सात लोगों की दर्दनाक मौत

चम्बा- हिमाचल के चंबा जिले में पुखरी-मसरूंड मार्ग पर बोलेरो वाहन 500 मीटर गहरी खाई में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक मुंडन संस्कार से अपने गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में वीरवार को चंबा-मसरूंड मार्ग पर छतरूंड के समीप एक बोलेरो अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोलेरो (एचपी-01सी-2581) में ग्राम महल पंचायत के सपरोठ

Read More »