मुजफ्फरनगर की प्रेमिका ने फोन पर दिखाए नखरे, बागपत के प्रेमी ने खाया जहर

अस्पताल में उपचार के बाद बची जान तो युवक का रिश्ता लेकर प्रेमिका के घर पहुंचे परिजन

बागपत। बागपत निवासी युवक का प्रेम प्रसंग मुजफ्फरनगर की युवती से चल रहा है। फोन पर कहासुनी होने पर युवक ने जहर खा लिया। जब वह अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर आया तो परिजन रिश्ता लेकर मुजफ्फरनगर चले गए, लेकिन लड़की के परिजनों ने उन्हें भगा दिया। बागपत के दोघट क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से फोन पर बात करते समय युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसका मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। उसकी हालत में सुधार होने पर बुधवार शाम परिवार वाले प्रेमिका के घर रिश्ते की बात करने पहुंच गए, जिनके साथ युवती के परिजनों ने अभद्रता कर वहां से भगा दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-स्क्रैप व्यापारी के घर दिनदहाड़े घुसे चार, साफ दी नकदी और जेवर

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना क्षेत्र की युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बताया कि 15 जून को फोन पर बात करते समय युवक की प्रेमिका के साथ कहासुनी हो गई। इससे नाराज युवक ने अपने मकान में जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद फोन रिसीव नहीं किया तो प्रेमिका ने उसके परिजनों को फोन करके इस बारे में बताया।

इसे भी पढ़ें:  जातिवाद का जहर और नशे की लत समाज के लिए घातकः गुरू चन्द्रमोहन

युवक को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार होने पर युवक को घर ले जाया गया। बुधवार शाम युवक के परिजन और रिश्तेदार उसकी प्रेमिका के घर जाकर रिश्ते की बात करने लगे। इस पर युवती के परिजन भड़क गए और युवक पक्ष के लोगों को धमकाकर भगा दिया। इस मामले में जांच अधिकारी थाना प्रभारी केवल सिंह का कहना है कि युवक ने जहरीला पदार्थ निगला था और उसकी हालत में सुधार है। उसके बाद युवक के परिजनों ने कुछ जानकारी नहीं दी है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-सरेआम फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले बदमाश दबोचे
Share This Article