शातिर सोनिकाः पति की मौत के बाद रचाई दूसरी शादी, संपत्ति हड़पने को रची साजिश

तीन माह की बच्ची को ससुराल में छोड़ने वाली महिला के खिलाफ सास ने की एसएसपी से शिकायत, साजिश रचने में पत्नी-पत्नी नामजद

मुजफ्फरनगर। शहर में संपत्ति विवाद से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला पर पति की मौत के बाद दूसरी शादी करने के बावजूद मृत पति की संपत्ति में हिस्सेदारी पाने के लिए कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कराने का आरोप लगा है। शिकायत के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर महिला और उसके वर्तमान पति के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मृतक युवक की मां ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसकी बहू ने पति की मौत के बाद तीन माह की बच्ची को ससुराल में छोड़ दिया और कुछ समय बाद दूसरी शादी कर ली। इसके बाद उसने अपने दूसरे पति के साथ मिलकर मृत पति की संपत्ति में हिस्सेदारी लेने के लिए कथित रूप से फर्जी पहचान दस्तावेज, झूठा शपथ पत्र और वारिसान प्रमाण पत्र बनवाने की साजिश रची। वसुंधरा कॉलोनी फेज-6 निवासी सरोज ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि उनके इकलौते पुत्र विख्यात विवेक का विवाह 6 नवंबर 2022 को सोनिका के साथ हुआ था। विवाह के करीब सात-आठ माह बाद उनके पुत्र की हृदयाघात से मृत्यु हो गई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका लाइट खरीद में फंसे शिकायतकर्ता सभासद

मृत्यु के लगभग दो माह बाद सोनिका ने एक पुत्री को जन्म दिया, जिसका नाम तेजस्वी रखा गया। आरोप है कि बच्ची को लगभग तीन माह की अवस्था में ससुराल में छोड़कर सोनिका अपने मायके चली गई। शिकायत में बताया गया है कि मायके जाने के लगभग छह माह बाद सोनिका ने शिवांग नामक युवक से दूसरा विवाह कर लिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर सास सरोज पर झूठे अपहरण का आरोप लगाते हुए उच्च न्यायालय में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका भी दायर की। बताया गया कि अगस्त 2024 में न्यायालय ने इस मामले में आदेश पारित किया, जिसमें महिला के वर्तमान पति शिवांग का नाम दर्ज है और उसे मृत विवेक की संपत्ति पर किसी भी प्रकार का अधिकार नहीं माना गया।

इसे भी पढ़ें:  खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

शिकायतकर्ता का आरोप है कि न्यायालय के आदेश के बावजूद अप्रैल 2025 में सोनिका ने अपने पहचान पत्र में जानकारी अद्यतन कराते समय अपने वर्तमान पति का नाम छिपा लिया और पति के स्थान पर मृत विवेक का नाम दर्ज करा लिया। इसके बाद इसी पहचान दस्तावेज के आधार पर 27 सितंबर 2025 को खुद को मृत विवेक की पत्नी बताते हुए एक झूठा शपथ पत्र तैयार कराया गया। आरोप है कि उक्त शपथ पत्र के आधार पर सदर उपजिलाधिकारी और तहसील कार्यालय में मृतक की वैध वारिस होने का दावा करते हुए वारिसान प्रमाण पत्र जारी कराने के लिए आवेदन भी प्रस्तुत किया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-राजू अहलावत ने बिजली दफ्तर में भर दिया सूखा गन्ना

शिकायत में यह भी कहा गया है कि यह पूरा प्रकरण महिला द्वारा अकेले नहीं बल्कि उसके वर्तमान पति शिवांग की सक्रिय भूमिका और सहयोग से किया गया। आरोप है कि उसने फर्जी पहचान दस्तावेज बनवाने, न्यायालय के आदेश के विपरीत कागजात तैयार कराने और झूठा शपथ पत्र बनवाने में सोनिका की भरपूर साजिश के साथ मदद की। मामले की शिकायत मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला सोनिका और उसके वर्तमान पति शिवांग के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नई मंडी कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पुलिस द्वारा प्रकरण की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  मदीना मस्जिद के मोअज्जिन के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने पर मुकदमा दर्जइस अवसर पर

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  यूपी: मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले डॉ रामविलास दास वेदांती का निधनमिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने

Read More »