कड़ाके की ठंडः मुजफ्फरनगर में 17 जनवरी तक स्कूल बंद

कक्षा 8 तक के सभी बोर्ड के विद्यालय रहेंगे बंद, शिक्षक स्टाफ को उपस्थित रहकर कार्य निपटाने के निर्देश

मुजफ्फरनगर। जनपद में बीते चार दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड, शीतलहर और घने कोहरे के प्रकोप ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों के शीतकालीन अवकाश को दो दिन और बढ़ा दिया है। गुरुवार को जारी ताज़ा आदेश में 17 जनवरी तक कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्देश जनपद के परिषदीय, मान्यता प्राप्त, राजकीय, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य सभी बोर्डों के विद्यालयों पर समान रूप से लागू होंगे।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्कूल संचालकों को आदेशों का सख्ती से पालन करना होगा, ताकि ठंड के प्रकोप से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशों के अनुपालन में यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि अत्यधिक कोहरा, शीतलहर और तापमान में गिरावट को देखते हुए 16 और 17 जनवरी को कक्षा नर्सरी से 8 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। हालांकि, परिषदीय विद्यालयों में तैनात समस्त शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों को अनिवार्य रूप से विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय एवं शासकीय कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विद्यालय परिसर की साफ-सफाई और आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। ठंड के लगातार बढ़ते प्रभाव को देखते हुए अभिभावकों और बच्चों ने प्रशासन के इस निर्णय को राहत भरा बताया है।

इसे भी पढ़ें:  हिसार नाबालिग दुष्कर्म केस: आरोपी को 10 साल की सजा

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  पहले प्रयास में सीए फाइनल पास कर इशिका जैन ने बढ़ाया क्षेत्र का मानकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  नक्शा पास कराने और सील खुलवाने के नाम पर रिश्वत का

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »