MUZAFFARNAGAR-नगरपालिका के नाम पर बन रहे फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर से दूसरे निकायों में निवास करने वाले लोगों के जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किये जा रहे हैं। ऐसे ही एक जन्म प्रमाण पत्र के सहारे एक युवक के द्वारा जयपुर से भगाकर लाई गई अपनी प्रेमिका से विवाह रचा लिया गया। अब लड़की के परिजन कार्यवाही कराने के लिए मारे मारे फिर रहे हैं। उनके हाथ युवक का यही जन्म प्रमाण पत्र लगा है, जिसकी जांच कराने के लिए वो तैयारी में हैं। वहीं पालिका प्रशासन ने दावा किया है कि युवक द्वारा बनवाया गया जन्म प्रमाण पत्र फर्जी हैं, ऐसे दो तीन फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र रोजाना जांच के लिए पालिका में आ रहे हैं। इससे खुद कर्मचारी भी परेशान हैं। यह कहां से बन रहे हैं, इसका जवाब किसी के पास नहीं है।

नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर के नाम पर बड़ा फर्जीवाडा चल रहा है। यहां के नाम पर कई ऐसे जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र सामने आये हैं, जो लोगों को हैरत और परेशानी में तो डाल ही रहे हैं, व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं। जयपुर से भगाकर लाई गई एक लड़की के प्रकरण में भी नगरपालिका परिषद् का लिंक जुड़ा तो फर्जीवाडे का खुलासा होने लगा। दरअसल, जयपुर का एक परिवार करीब एक साल पहले शुकतीर्थ स्थित शुकदेव आश्रम में श्रीमद भागवत कथा सुनने के लिए यहां धार्मिक यात्रा पर आया था। इस परिवार में एक लड़की भी थी। सूत्रों का कहना है कि शुकदेव आश्रम में बहुत से परिवार सेवा कार्य में लगे रहते हैं। भोकरहेडी कस्बे का एक जोगी समाज का परिवार भी यहां पर उस समय सेवा में लगा हुआ था। इस परिवार के एक लड़के की यहां पर कथा श्रवण के लिए आये जयपुर के परिवार की लड़की से बातचीत शुरू हो गई।

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर-सुम्बूल की जीत के लिए गांव-गांव जा रहे बच्ची

कई दिनों के प्रवास के दौरान यह लड़की उस लड़के के मोहपाश में बंध गई। इसी दौरान लड़के ने लड़की का फोन नम्बर ले लिया था। परिवार वापस जयपुर लौटा लेकिन लड़का और लड़की की फोन पर बातचीत हा सिलसिला शुरू हो गया। बताया गया कि जून माह के दौरान लड़का जयपुर गया और वहां से अपनी प्रेमिका को भगाकर भोकरहेडी ले आया। लड़की गायब होने पर परिजनों ने जयपुर में ही पुलिस को गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। पुलिस जांच पड़ताल करते हुए पिछले दिनों भोकरहेडी तक जा पहुंची और लड़की को जोगी परिवार के घर से बरामद कर लिया गया। कहा गया कि लड़के ने लड़की और अपने जो दस्तावेज पुलिस को उपलब्ध कराये उनमें दोनों बालिग पाये गये। जबकि लड़की के परिजनों का दावा था कि उनकी बेटी नाबालिग है। इसी बीच लड़का पक्ष की ओर से कुछ राजनीतिक लोगों का हस्तक्षेप बढ़ा और पुलिस पर दबाव बना तो पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज कराये और उसको लड़के के सुपुर्द करते हुए कह दिया कि वो बालिग है, उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हो सकती। इसी बीच लड़के ने लड़की से कोर्ट मैरिज और आर्य समाज में भी शादी कर ली। लड़की के परिजनों ने कागज निकलवाये तो उनमें उनके हाथ लड़के का एक जन्म प्रमाण पत्र भी लगा, जो नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर से 07 अगस्त 2024 को ऑनलाइन जारी किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी, होली से पहले झटका

यहीं से पालिका और व्यवस्था पर सवाल उठने लगे। इस प्रमाण पत्र पर दर्शाये गये बार कोड को स्कैन करने पर भी नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर के पोर्टल पर पूरा रिकार्ड दिखाई देता है। इस जन्म प्रमाण पत्र पर आरोपी युवक गौरव कुमार पुत्र संदीप निवासी कौनपटटी भोकरहेडी की जन्म तिथि 01 जनवरी 2002 दर्शायी गई है। जन्म स्थान भोकरहेडी ही दिखाया गया है। जबकि भोकरहेडी स्वयं नगर पंचायत है। ऐसे में वहां जन्मे बालक का जन्म प्रमाण पत्र नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर से कैसे जारी कर दिया गया। इस जन्म प्रमाण पत्र पर दी गई डिटेल के अनुसार 09 सितम्बर 2021 को पंजीकरण होना तो दिखाया गया है, लेकिन पंजीकरण नम्बर नहीं दिया गया। वहीं प्रमाण पत्र संख्या भी नहीं दी गई है। इस सम्बंध में लड़की के परिजन नगरपालिका परिषद् भी पहुंचे और प्रमाण पत्र की सत्यता जानने का प्रयास किया तो उनको बताया गया कि गौरव कुमार को जारी जन्म प्रमाण पत्र फर्जी है। उसका कोई रिकार्ड पालिका में नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  केशव प्रसाद का दौरा निरस्त, भाजपा के सभी कार्यक्रम रद्द

इस सम्बंध में जन्म मृत्यु पटल लिपिक राजीव वर्मा का कहना है कि ऑनलाइन होने के बाद भी फर्जी प्रमाण पत्र जारी होने का खेल हो रहा है। ये कहां से जारी हो रहे हैं इसकी कोई जानकारी नहीं है। गौरव कुमार को जारी जन्म प्रमाण पत्र फर्जी है। उस पर न तो पंजीकरण संख्या है और न ही प्रमाण पत्र संख्या है। 2002 का जन्म दर्शाया गया है, जबकि नई व्यवस्था में एक साल के बाद जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र पाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में वाद दायर करना होता है, वहां सुनवाई के बाद ही प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। राजीव वर्मा का कहना है कि भोकरहेडी का ही एक मृत्यु प्रमाण पत्र जांच के लिए यहां आया है, वो भी फर्जी है। रोजाना दो तीन ऐसे ही फर्जी प्रमाण पत्र पालिका में आ रहे हैं, जिनकी जांच रिपोर्ट दी जा रही है और इससे काफी परेशानी हो रही है। 

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  ई रिक्शा चालक शुभम पाल के परिजनों से मिले सांसद हरेन्द्र मलिककार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता,

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई, तीन सटोरिए दबोचेपालिका टीम के बाजार में

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »