वीआईपी घाट पर स्नान को लेकर कहासुनी के बाद लेखपाल को दरोगा ने पीटा

प्रयागराज- गैर जनपद से आए एक दरोगा ने वीआईपी घाट पर ड्यूटी में लगे एक लेखपाल की पिटाई कर दी। लेखपाल की ड्यूटी उत्तराखंड के एक विधायक के साथ लगी थी। दरोगा अपने साथ कुछ लोगों को लेकर जबरन वीआईपी घाट पर जाना चाहता था। आरोप है कि लेखपाल के रोकने के बाद दरोगा ने मारपीट शुरू कर दी। संगम वीआईपी घाट पर शनिवार को लेखपाल को दरोगा ने पीट दिया। लेखपाल को चोटे आई हैं। उसको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जाया गया है। घटना से आक्रोशित लेखपालों ने चेतावनी दी है कि अगर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो लेखपाल वीआईपी स्नान बंद करा देंगे। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद छानबीन शुरू करा दी गई है। लेखपाल सुनील कुमार दुबे को गैर जनपद से आए एक दरोगा ने पीट दिया। लेखपाल उत्तराखंड के एक विधायक के प्रोटोकॉल में लगे हुए थे, जबकि दरोगा अपने साथ आए कुछ लोगों को वीआईपी घाट पर लेकर जाना चाहता था। रोके जाने पर दरोगा अड़ गया कि वह किसी को भी भीतर नहीं जाने देगा। इसी बात पर उसकी लेखपाल से कहासुनी के बाद नोकझोक हुई। आरोप है कि इसके बाद दरोगा ने हाथापाई शुरू कर दी। लेखपाल की ओर से पुलिस को शिकायती पत्र दिया गया है। लेखपालों ने वीआईपी स्नान बंद करने की चेतावनी दी है। वह दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा-सम्प्रदायिक सौहार्द्र की चमक से रोशन यूपी बॉर्डर
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *