सनातन के अपमान पर मौन धारण कर बैठी हिंदुत्ववादी सरकार: ललित मोहन

मुजफ्फरनगर। विजयदशमी के अवसर पर क्रांति सेना कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा शस्त्र पूजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने कहा कि धर्म और हिंदुत्व की रक्षा शस्त्रों के बिना असंभव है. जिस प्रकार इम्तियाज, असदुद्दीन ओवैसी और कट्टरपंथी लोगों द्वारा नफरती भाषण देकर हिंदुओं को ललकारा जा रहा है और कथित हिंदूत्ववादी सरकार मौन धारण किए बैठी हैं वह चिंता का विषय है।

उन्होंने हिंदुओं को शस्त्रों के एकत्रीकरण पर भी ध्यान देने की सलाह देते हुए कहा कि अन्यथा वह दिन दूर नहीं जब हम अपने ही देश में विस्थापित बनकर रह जाएंगे। उन्होंने बीजेपी सहित तमाम राजनीतिक दलों पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि सबका साथ सबका विश्वास जीतने की होड में भाजपा ने भी हिंदुओं की उपेक्षा करनी शुरू कर दी है। उन्होंने लविंग जेहाद और लेंड जिहाद को रोकने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए किसी भी हद तक जाना पड़े तो जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  दधेडू और नंगला राई में गरजेगा सीएम योगी का बुलडोजर, जानिए! इन गांवों से क्यों नाराज हैं केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान....

उन्होंने कार्यकर्ताओं को करवा चौथ पर मुस्लिम लड़कों द्वारा हिंदू महिलाओं को मेहंदी लगाने जैसी घटनाओं को रोकने का आह्वान किया। इस अवसर पर हरमन कुमार के नेतृत्व में एक दर्जन कार्यकर्ताओं ने क्रांति सेना की सदस्यता ग्रहण की। क्रांति सेना जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी व महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान ने पटका पहनाकर संगठन की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर गौरव गर्ग, ओंकार पंडित, संजीव वर्मा, आलोक अग्रवाल, मंगतराम, राजन वर्मा, सुनील सैनी, जितेंद्र गोस्वामी, आदित्य कश्यप, ललित रुहेला, राजेंद्र तायल, हैम कुमार कश्यप, राजेश अरोड़ा, राकेश धीमान, राकेश सोनकर, दीपक प्रजापति आदि उपस्थित थे। क्रांति सेवा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में ध्रुव कुमार, विशाल कुमार, पुष्पेंद्र, आदित्य, सोनू, दीपक, प्रशांत, मोहित, हर्ष कुमार, दीपक प्रजापति, सुनील प्रजापति आदि शामिल थे।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ रोड पर निरीक्षण को निकले डीएम ने भोलों से पूछा कुशलक्षेम

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-2700 युवाओं को अपना उद्योग लगाने को मिलेगा कर्जजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट भट्ठे

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »