मुजफ्फरनगर में चल रहे 165 मकतबों पर एटीएस की नजर

मुजफ्फरनगर। यूपी में अब मदरसों के बाद मकतब यानी छोटे बच्चों को दीनी तालीम देने वाले मदरसे एटीएस की रडार पर हैं। एटीएस गैर मान्यता चलने वाले मकतबों की जांच करने में जुट गई है। वेस्ट यूपी में एटीएस की खास नजर बनी है। इसके लिए मकतबों की सूची बनाकर वेस्ट यूपी के जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को भेजकर जांच में सहयोग मांगा गया है। इसके बाद अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की निदेशक ने सभी जिला मुख्यालयों को पत्र जारी करते हुए एटीएस के अभियान की जानकारी देते हुए अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को जांच में पूरा सहयोग करने के निर्देश दिये हैं। इसमें सहारनपुर मंडल के तीनों जनपदों के 473 मकतबों को जांच की राडार पर रखा गया है। इसमें मुजफ्फरनगर जनपद में चल रहे 165 मकतबों को हो रही फंडिंग की जांच का काम किया जायेगा। इनमें से कुछ मकतब मस्जिदों में भी चलाये जा रहे हैं। इनके जिम्मेदारों से पूछताछ के लिए एटीएस ने पूरा प्लान तैयार करते हुए टेरर फंडिंग पर आधारित सवालों की पूरी फेहरिस्त बनाई है।

यूपी की भाजपा सरकार में मदरसों की निगरानी को लेकर कई बार विवाद की स्थिति बनी। नेपाल सीमा से सटे अवैध मदरसे सरकार की राडार पर रहे। सितम्बर 2023 में कराए गए सत्यापन में 491 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे मिलने के बाद सरकार ने इन मदरसों के संचालन के लिए हो रही फंडिंग और अन्य मामलों की जांच एटीएस को सौंप दी थी। इसके साथ ही यूपी में सभी मदरसों का सत्यापन कराया जाने लगा। सत्यापन में चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि लगभग 30 से 35 सालों से कई मदरसे अवैध रूप से चलते मिले। इन मदरसों को मिलने वाली फंडिंग का ब्यौरा मांगा गया तो आवामी चंदे की बात कहकर संचालकों ने किनारा कस लिया। इसके बाद शासन ने पूरे मामले की जांच एसआईटी को सौंपी थी। रिपोर्ट में मदरसों की फंडिंग की स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण इनको बंद करने की सिफारिश कर दी गई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अस्पताल पर कूड़ा डाला तो पालिका काटेगी चालान

इसके बाद मदरसों के साथ ही अब मकतबों को भी जांच के दायरे में लाकर इनकी जांच का जिम्मा एटीएस को सौंपा गया है। इसके लिए उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की निदेशक जे. रीभा ने 21 अक्टूबर को जिला मुख्यालय को पत्र भेज कर जांच के सम्बंध में जानकारी दी। पत्र में उनके द्वारा बताया गया है कि एटीएस के एडीजी ने पिछले दिनों विभाग को पत्र भेजते हुए प्रदेश में चल रहे मकतबों की जिला वार सूची उपलब्ध कराई है। इसमें बताया गया कि एटीएस शासन के निर्देशानुसार इन मकतबों की जांच करने का कार्य कर रही है। ऐसे में मकतब के संचालन और अब तक उनके पंजीकरण न होने और उनको संचालन के लिए हो रही फंडिंग के स्रोत समेत अन्य बिंदुओं की जांच में एटीएस के पुलिस महानिरीक्षक को सहयोग देने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें निदेशक ने सभी जिलों के अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को एटीएस जांच दल को पूर्ण सहयोग करने के लिए कहा है। निदेशक का पत्र मिलने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है। सहारनपुर मंडल के तीनों जनपदों में 473 मकतब संचालित होने की सूची एटीएस ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को दी है। इनमें सहारनपुर के 118, शामली 190 और मुजफ्फरनगर के 165 मकतबों की सूची एटीएस लखनऊ ने बनाकर इनकी जांच में सहयोग मांगा है। जनपद मुजफ्फरनगर में एटीएस के जल्द जांच शुरू करने की उम्मीद है। इसमें जिलों में एटीएस टीम के पहुंचने के बाद बारी-बारी से सभी के आय के स्त्रोतों की पड़ताल करने का काम शुरू किया जायेगा। कुछ मिलों में जांच का यह कार्य प्रारम्भ भी कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने डीएम से कहा-एमआईटूसी कंपनी का भुगतान रोकें

बता दें कि मुजफ्फरनगर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संचालित कई मदरसों में फंडिंग आदि को लेकर सवाल उठता रहा है। जांच एजेंसियों के निशाने पर कई मदरसे समय-समय पर आते रहे हैं। लेकिन, यह पहली बार है कि मकतब के फंडिंग की भी जांच एटीएस द्वारा की जा रही है। कई मस्जिदों में भी दीनी तालीम दी जाती है, दीनी तालीम के इन्हीं केंद्रों को मकतब कहा जाता है। इसी को लेकर पहली बार देखने में आया है कि एटीएस को इन दीनी तालीम केंद्रों को लेकर भी इस तरह का इनपुट प्राप्त हुआ है, जिसके बाद सभी मकतबों की जांच का निर्णय लिया है। जिला अल्पसंख्घ्यक कल्याण अधिकारी मैत्री रस्तोगी ने कहा कि प्रदेश भर में मदरसों के लिए की गई फंडिंग और अन्य मामलों में एटीएस की ओर जांच करीब एक साल से चल रही है। अब इसमें मकतब की जांच का भी निर्णय लिया गया है। एटीएस की ओर से जनपद में 165 मकतब की सूची विभाग को मिली है। इसमें एटीएस की टीम द्वारा जांच के लिए सहयोग मांगा गया है। विभागीय स्तर पर उनको जांच के लिए हर संभव मदद और व्यवस्था प्रदान की जायेगी। इसके लिए विभागीय स्तर पर निदेशक के दिशा निर्देश भी प्राप्त हुए हैं। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मोबाइल टावरों से चोरी करने वाले बदमाशों से मुठभेड़, तीन घायल

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-किसान की नृशंस हत्या, खेत पर मिला गर्दन कटा शवस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मोबाइल टावरों से चोरी करने वाले बदमाशों से मुठभेड़, तीन घायलवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  कल्लरपुर में धूमधाम से मनाया जाएगा श्रीमहाकाल भैरवाष्टमी महोत्सवभाकियू

Read More »