MUZAFFARNAGAR-कड़ी सुरक्षा के बीच बीएड प्रवेश परीक्षा संपन्न

मुजफ्फरनगर। रविवार को भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शहर के चारों डिग्री कॉलेजों में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान मजिस्ट्रेट और पुलिस अफसरों के साथ ही परीक्षा का आयोजन कराने वाली कंपनी के लोग भी परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमण करते रहे। परीक्षा के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही।

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को जिले में चार केंद्रों पर संपन्न हुई, इसके लिए चारों केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गये थे। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में 1989 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे, जिनमें से काफी संख्या में अभ्यर्थी यह पेपर देने नहीं पहुंचे थे। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए पुलिस बल भी केंद्रों पर तैनात किया गया था और अभ्यर्थियों को कड़ी निगरानी के साथ तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया। बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 की नोडल अधिकारी जैन कन्या पीजी कालेज की प्राचार्या डा. सीमा जैन ने बताया कि रविवार को शहर के जैन कन्या पीजी कालेज, डीएवी पीजी कालेज, एसडी डिग्री कालेज और चौधरी छोटूराम पीजी कालेज में दो पालियों में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन सकुशल संपन्न हो गया। पहली पाली सुबह नौ से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक हुई। चारों केंद्रों पर 1980 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए पुलिस बल भी केंद्रों के बाहर मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  महाशिवरात्रिः आत्मजागृति का दिव्य संदेश देने वाला दिनः जयंती दीदी
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *