MUZAFFARNAGAR-शहर में शुरू हुआ डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन

मुजफ्फरनगर। शहर में सफाई व्यवस्था के बेपटरी होने पर नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की सख्ती के बाद बुधवार से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम भी शुरू हो गया है। अभी तक पालिका को वाहन हैंड ओवर नहीं करने पर अड़ी पुरानी कंपनी एमआईटूसी ने एफआईआर की चेतावनी के बाद सभी 105 वाहन पालिका को सौंप दिये गये। इसके बाद नया टैण्डर लेने वाली कंपनी जेएस एनवायरो सर्विसेज ने गाजियाबाद से अपनी मैन पॉवर मंगाकर गारबेज टिपर वाहनों को वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए उतार दिया है। इसके साथ ही डलावघरों से कूड़ा निस्तारण का जिम्मा भी नई कंपनी ने संभाल लिया है।

नगरपालिका द्वारा शहर के 55 वार्डों में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए एमआईटूसी सिक्योरिटी एण्ड फैसिलिटी प्रा. लि. नई दिल्ली को 2024 में ठेका दिया था। 92 लाख रुपये प्रति महीना का भुगतान पालिका ने किया। मार्च 2025 में कंपनी का अनुबंध पूर्ण हुआ, इस दौरान कंपनी की कार्यप्रणाली बेहद नकारात्मक बनी रही। लेकिन पालिका ने नई व्यवस्था होने तक एमआईटूसी को ही कार्य विस्तार दिया। इस बीच लगभग सवा करोड़ रुपये प्रति माह के भुगतान पर पालिका ने जेएस एनवायरो सर्विसेज प्रा. लि. नई दिल्ली के साथ नया करार किया। अनुबंध होने से पहले ही एमआईटूसी ने 11 जून को अचानक कूड़ा निस्तारण का कार्य बंद कर वाहन चालकों से पालिका द्वारा दिये गये 105 छोटे बड़े वाहनों की चाबियां ले ली और वाहन हैंड ओवर करने से इंकार कर दिया था। इससे शहरी सफाई व्यवस्था बेपटरी हो जाने से गन्दगी का साम्राज्य बन गया।

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने इसको लेकर सख्ती दिखाई और ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को तत्काल प्रभाव से एमआईटूसी कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये। इसका असर भी हुआ और कंपनी के प्रोजेक्ट हैड ओमप्रकाश दूबे ने बीती रात पालिका को सभी वाहनों की चाबियां सौंप दीं। बुधवार को पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के आदेश पर जेएस एनवायरों को वाहन सौंप दिये गये और कंपनी ने टिपर वाहनों को वार्डों में उतारकर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य शुरू कर दिया है। मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि शहर के हित को लेकर कोई भी समझौता नहीं किया जायेगा। सफाई व्यवस्था के लिए जो व्यवधान बना, उसके लिए सम्बंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया जा रहा है। अब नई कंपनी के साथ विभागीय तालमेल बनाकर व्यवस्था को जल्द ही दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। सभी वार्डों में घरों से कूड़ा निस्तारण का कार्य प्रारम्भ करा दिया गया है।

जेएस एनवायरो सर्विसेज के प्रोजेक्ट हैड नीतेश चौधरी ने बताया कि बुधवार को कंपनी ने गाजियाबाद से अपने करीब 35-40 कर्मचारियों को बुलवाकर उनको टिपर वाहनों पर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए लगा दिया है। एक दो दिनों में यह सेवा सभी 55 वार्डांे में शुरू करा दी जायेगी। डलावघरों से कूड़ा निस्तारण की जिम्मेदारी भी कंपनी द्वारा संभाल ली गई है। एमआईटूसी के साथ काम कर रहे कर्मचारियों का समायोजन करने का कार्य भी किया जा रहा है। कंपनी ने कर्मचारियों का सर्वे कर लिया है। अच्छे आचरण वाले कर्मचारी कंपनी में सेवा दे पायेंगे। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में राख से नकली खाद बना रहे सरकार के लोग

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मेरठ ड्रग तस्कर सुरंग कांड: 530 ग्राम चरस के बाद घर में मिली गुप्त सुरंग, पुलिस भी रह गई हैरानस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  बिलारी प्रेम विवाह के बाद परिवार नाराजवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता नीतिश मलिक के होटल पर नकाबपोश बदमाशों

Read More »