सपा-कांग्रेस की पहचान दंगा और गुंडागर्दीः स्वतंत्र देव

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को जनपद में कई स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस की पहचान दंगा और गुंडागर्दी बन गई, इसी कारण जनता ने इनको नकारते हुए भाजपा को चुना और भाजपा ने प्रदेश में सुशासन लाकर जनता को भयमुक्त वातावरण देने का काम किया है।

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री रविवार को प्राचीन सि( पीठ शिव मंदिर, शेरनगर में महन्त स्वतंत्र गिरि के शिष्य महन्त कन्हैया गिरी द्वारा आयोजित पांचवें भण्डारा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने साधु संतों के साथ हवन में आहुति दी और भण्डारा प्रारम्भ कराया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सपा के शासन में मुजफ्फरनगर में दंगा फ़साद और प्रदेश में गुंडागर्दी हर किसी को याद है। महिलाएं रात को निकलने से डरती थी। लोगों को बिजली भी नहीं मिलती थी। सपा के लोगों ने अपनी सत्ता में जनता को भय का माहौल दिया। लूट-खसोट मचाई गई। वंशवाद और जातिवाद की राजनीति की गई।

इसे भी पढ़ें:  बेशकीमती जमीन को लेकर कुनबे में महाभारत, महिला को जलाने का प्रयास


मंत्री स्वतंत्र देव ने कहा कि भाजपा में कोई भी वंशवाद नहीं है, यहां सभी कार्यकर्ता समान है, यह पार्टी जातिवाद और क्षेत्रवाद की राजनीति नहीं करती, हम राष्ट्रवादी विचारधारा के लोग देश के लिए काम करते हैं। जनता के लिए काम किया जा रहा है। हम एक हाथ में राष्ट्रवाद और दूसरे हाथ में विकास का एजेंडा लेकर चलते हैं। हमने बिना भेदभाव के सभी लोगों के लिए कार्य करके दिखाया है। इस दौरान महन्त कन्हैया गिरी द्वारा उनको स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। यहां पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, विधायक मिथलेश पाल, शंकर सिंह भोला, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, नरेश गुर्जर, नरेन्द्र पंवार, पूर्व प्रमुख सदर अमित चौधरी, अभिषेक चौधरी, राजू अहलावत, बिजेन्द्र पाल, सभासद राजीव शर्मा, शरद शर्मा, सुधीर खटीक सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ रोड पर 18 बीघा भूमि पर चला एमडीए का बुल्डोजर

यहां से मंत्री विभागीय समीक्षा बैठक के लिए मेरठ रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पर पहुंचे, यहां गार्द ऑफ ऑनर के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और फिर विभागीय मीटिंग करने का प्रयास किया, लेकिन अत्याधिक भीड़भाड़ देखकर उन्होंने विभागीय समीक्षा मीटिंग को रद्द कर दिया। यहां से वो जल जीवन मिशन के अन्तर्गत ग्राम सिलाजुड्डी में पाइप पेयजल परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। लघु सिंचाई यांत्रिक की कार्यशाला का शुभारंभ किया और दिल्ली की ओर रवाना हो गये। इस दौरान डीएम उमेश मिश्रा, सीडीओ कमल किशोर, एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह, सीओ सिटी राजू कुमार साव सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-डाक खाने में चार लोगों से 18.75 लाख का गबन

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मेरठ रोड पर 18 बीघा भूमि पर चला एमडीए का बुल्डोजरस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-डाक खाने में चार लोगों से 18.75 लाख का गबनवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भाजपाइयों को आज दो बजे का इंतजार, योगी के

Read More »