मासूम बेटी संग सोती महिला की पति ने गला रेतकर की नृशंस हत्या

शामली। जनपद शामली के गांव मंसूरा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पहली शादी सफल नहीं होने पर दूसरी निकाह करने वाली नरगिस की उसके पति इसराइल ने नृशंस हत्या कर दी। पहली शादी में छह माह बाद ही नरगिस को उसके पति ने तलाक दे दिया था। इसके एक वर्ष के बाद नरगिस के परिजनों ने उसकी दूसरी शादी मंसूरा निवासी इसराइल के साथ की थी। इसमें वो अपनी जान ही गवां बैठी। बेटी के जीवन के दुखों को बताते हुए परिजनों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।

शामली जिले के गांव मंसूरा निवासी ताहिर ने अपनी पुत्री नरगिस की शादी चार वर्ष पूर्व कस्बा कांधला निवासी सलमान पुत्र अनवर के साथ बड़ी धूमधाम के साथ की थी। लेकिन पति ने बेटी को प्रताड़ित किया। शादी के छह माह बाद ही तलाक दे दिया। इसके बाद बेटी सहित परिवार के लोगों पर गमों का पहाड़ टूट गया। तलाक के करीब एक वर्ष बाद नरगिस के पिता ने गांव में ही ब्याही गई दूसरी बड़ी बेटी के देवर इसराइल पुत्र मेंहदा के साथ शादी कर दी थी, लेकिन नरगिस को यहां भी सुख नहीं मिला। पति द्वारा दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाता रहा। इसी बीच उसने एक पुत्री को जन्म दिया। परिजनों के मुताबिक दूसरा पति उसे जब भी परेशान करता, तो वे उसे सहन करने को ही कहते थे। एक सप्ताह पूर्व पति से झगड़े के कारण वह अपने मायके चली आई थी। गत दिवस इसराइल अपनी गलती मानते हुए उसे अपने घर ले आया था। रविवार सुबह नरगिस की हत्या की सूचना मिली, तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। इसराइल की मां ने बताया कि सुबह इसराइल ने मुझसे कहा कि मेरे सिर पर हाथ रख दे, मैं कहीं दूर जा रहा हूं। मैंने पूछा भी लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। घर से बाइक लेकर कहीं चला गया, उसको कुछ भी पता नहीं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर की पहचान गुड़ में हानिकारक मिलावट

सीओ अमरदीप मौर्य ने बताया कि झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव मंसूरा में शनिवार की देर रात पति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। पास ही मौजूद एक साल की मासूम बच्ची बिलखती रह गई और हत्यारा फरार हो गया। शनिवार देर रात इसराइल ने नरगिस को बुरी तरह प्रताड़ित किया और उसका गला रेतकर फरार हो गया। सुबह होने पर बच्ची के रोने की आवाज आई तो अन्य घरवाले कमरे में पहुंचे। वहां नरगिस का गला रेता हुआ शव पड़ा था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पंचनामे के बाद शव को पोस्टर्माम के लिए भेज दिया गया। आला कत्ल की भी तलाश की जा रही है। पिता ताहिर ने इसराइल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसराइल की तलाश में दबिश देने के लिए टीम गठित की गई है। 

इसे भी पढ़ें:  अस्थि विसर्जन को जा रहा दिल्ली का परिवार हादसे का शिकार, दो की मौत
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *