बांग्लादेश के खिलाफ हिन्द मजदूर किसान समिति ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए हिन्द मजदूर किसान समिति के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम कार्यालय पर धरना दिया और इसके पश्चात डीएम उमेश मिश्रा को एक ज्ञापन दिया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा के लिए शीघ्र कदम उठाने की मांग की गई है।

हिन्द मजदूर किसान समिति के कार्यकर्ता के रूप में मजदूर और किसान शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पंहुचे और वहां पर बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए धरना शुरू कर दिया। इस प्रदर्शन के दौरान संत चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी को लेकर भी आक्रोश जताया गया। प्रदर्शन के बाद डीएम उमेश मिश्र को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इसमं समिति के पदाधिकारियों की ओर से कहा गया कि जैसा कि आज बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्यचार हो रहे हैं, बांग्लादेश में हिन्दू संत चिन्मय प्रभु को जिस प्रकार बिना कारण के बांग्लादेश सरकार ने गिरफ्तार किया है, यह अत्यंत निंदनीय एवं दुखद है। वहाँ हिन्दुओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है।

इस मामले पर प्रवक्ता अमित कुमार ने समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रमोहन के संदेश में कहा कि रोहिंग्याओ की हमदर्दी में आवाज़ उठाने वाले हमारे देश में कई लोग व कई नेता हैं, लेकिन आज बांग्लादेश के हिन्दुओं पर हो रहे अत्यचारों के विरोध में आवाज़ उठाने वाला क्या कोई है? आज ये चुप क्यों हैं? ये ढोंगी सेक्युलर सबसे बड़े साम्प्रदायिक लोग हैं। उन्होंने इस संदेश में कहा कि जब भी हिन्दुओं पर अत्यचार होता है, ये चुप हो जाते हैं क्या हिन्दू इंसान नहीं है? क्या उनको जीने का अधिकार नहीं है? इसलिए हम सरकार से मांग करते हैं कि बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार को बंद कराने के लिए विश्व स्तर पर आवश्यक कदम उठाये जायें ताकि वहां लगातार हो रहे ये अत्याचार बंद हों। हिन्द मजदूर किसान समिति के बैनर पर मजदूरों और किसानों ने इस घटना पर दुःख व्यक्त किया एवं प्रधानमंत्री को ज्ञापन दिया। इस अवसर पर राजपाल, अमित, पदम सिंह, पंकज, विकास, उपेंदर इत्यादि का सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  टिकैत पर हमला करने वाले आतंकवादीः इकरा हसन

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मासूम बेटी संग सोती महिला की पति ने गला रेतकर की नृशंस हत्यास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  पटेलनगर जैन मंदिर में मना वार्षिकोत्सव, चेयरपर्सन मीनाक्षी ने चढ़ाया श्रीफलवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  27 साल बाद ठेकेदार ने जीती पालिका के खिलाफ

Read More »