नदी में खड़े होकर जश्ने आजादी मनाएंगे सिकंदरपुर के ग्रामीणः विकास शर्मा

मुजफ्फरनगर। जनपद में विकास के बड़े बड़े दावे करने वालों की भीड़ है, लेकिन जमीन पर हकीकत कुछ ओर ही नजर आती है। 15 अगस्त को हम सभी आजादी की 78वीं वर्षगांठ स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाने जा रहे हैं। ऐसे में जनपद का गांव सिकन्दरपुर ऐसा है, जहां आज भी ग्रामीण आजादी से पूर्व जैसे हालातों का सामना करने को मजबूर है। नदी के पार इनके खेत है और नदी पर पुल न होने के कारण महिला हो या पुरुष, बच्चे हों या बूढ़े अपना जीवन दांव पर लगाकर नदी के बीच से ही गुजरकर अपने पशुओं के लिए रोजमर्रा चारा लाने का विवश हो रहे हैं। इसके विरोध में भाकियू नेता विकास शर्मा ने 15 अगस्त के दिन से ही नदी में खड़े होकर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

जनपद के चरथावल ब्लॉक के गांव सिकंदरपुर से सामने आई कुछ तस्वीरें परेशान करने वाली हैं। इस गांव में निवास कर रहे ग्रामीण नदी के अंदर से होकर अपने खेतों तक जाने का जोखिम उठाने को विवश हो रहे हैं। खेतों से अपने पशुओं के लिए चारा लाना और अपने बच्चों को खेतों तक ले जाने के लिए उनको नदी की धारा को चीरना पड़ता है। इस विवशता पर जिले के अधिकारियों का कोई ध्यान ही नहीं गया। भारतीय किसान यूनियन के युवा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि नदी में बड़े हयूम पाइप तो डाल दिये गये, लेकिन उन पर पुल का निर्माण नहीं कराया गया है, जिससे ग्रामीणों को नदी पार अपने खेतों में आवागमन के लिए सुविधा मिलती। अस्थाई पुल का निर्माण नहीं होने के कारण ग्रामीण नदी के बीच से खेतों तक आने जाने के लिए विवश हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के साथ हम लोग नदी के अंदर ही 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनायेंगे और तिरंगा झंडा फहराकर आंदोलन की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन सोये हुए जिला प्रशासन को जगाने के लिए है, जब तक प्रशासन वहां पर अस्थाई पुल का निर्माण नहीं कराया जाता, तब तक यह आंदोलन जारी रखा जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  तलाक लिए बिना अलग रह रही महिला करवा सकती है गर्भपात, पति की मंजूरी जरूरी नहीं: हाईकोर्ट

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  सीएमओ ने नगरीय पीएचसी का औचक निरीक्षण कियाजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट भट्ठे पर

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »