शौर्य दिवस पर शिव चौक पहंुची साध्वी प्राची, कहा-आज गौरव का दिन

मुजफ्फरनगर। हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची शुक्रवार को छह दिसम्बर बाबरी विध्वंस की बरसी पर शौर्य दिवस मनाने के लिए शिव चौक पहंुची। उन्होंने कहा कि आज बलिदान हुए कारसेवकों को नमन करने वाला गौरव भरा पल है। आज के दिन ही बाबर के कलंक को बलिदानियों ने मिटाया था और आज उनके बलिदान को समर्पित अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर पूरी दुनिया को आकर्षित कर रहा है। उन्होंने यहां जीएसटी छापा प्रकरण को लेकर कहा कि कुछ लोग भूल गये हैं कि यह 2012 का नहीं बल्कि 2024 का उत्तर प्रदेश है। इसमें आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

जीएसटी के लोगों के साथ एक अफसोस जनक घटना यहां पर घटित की गई है। जीएसटी टीम को बंधक बनाया जाना गलत है। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए और पुलिस कार्यवाही से अपराधियों को यह सबक लेना होगा कि यह 2012 का उत्तर प्रदेश नहीं, बल्कि 2024 का उत्तर प्रदेश है। यहां पर उनकी नहीं चलेगी, कानून अपना काम करेगा। उन्होंने शिव चौक पहुंचने के बाद भगवान शिव को नमन करते हुए जलाभिषेक किया। इस दौरान शौर्य दिवस मनाते हुए खुशी जताई और कहा कि आज ये दिन हिंदू समाज के लोगों के लिए गौरव का दिन है। 1992 को बाबरी के पास कारसेवकों ने अपना धर्म बचाने के लिए बलिदान दिया, वो सम्मानजनक और यादगार है। बाबर का 500 साल पुराना कलंक मिटाया गया। कारसेवकों के बलिदान का प्रतिफल हिंदू समाज को अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के रूप में मिला। उन्होंने कहा कि आज हिंदू समाज में हर्ष है और गौरव की अनूभूति कर रहा है। 

इसे भी पढ़ें:  सलमान खान को धमकी देने वाला तैय्यब नोएडा से गिरफ्तार

Also Read This

मुजफ्फरनगर में भीषण गर्मी के चलते बदला स्कूलों का समय

सभी बोर्ड के लिए आदेश जारी, नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय अब सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक होंगे संचालित मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक संचालित सभी विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि परिषदीय विद्यालय एक जुलाई से विद्यालय खुलने के साथ ही नया समय लागू रहेगा। जबकि अन्य विद्यालय खुल चुके हैं। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय रक्तदान शिविर का समापन, 85 लोगों ने डोनेट किया ब्लड उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित समय प्रातः 8.00 बजे से दोपहर

Read More »

गांव पावटी में प्रस्तावित शराब ठेके का ग्रामीणों ने किया विरोध, डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

उचित निर्णय नहीं लिया तो ग्रामीण बड़े स्तर पर आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे

Read More »