दो वार्डों में ईओ ने किया औचक निरीक्षणक, नदारद मिले सफाई कर्मी

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के सफाई व्यवस्था के प्रति सख्त तेवरों का पूरा असर नजर आ रहा है। उनके द्वारा शुरू किया गया वार्डों का औचक निरीक्षण पालिका के अफसरों के द्वारा लगातार जारी है। ईओ ने भी आज दो वार्डों का निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और सफाई कर्मचारियों की हाजिरी को भी परखा। इस दौरान दोनों वार्डों में चार सफाई कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले, उनका वेतन रोकने के निर्देश नगर स्वास्थ्य अधिकारी को दिए गए। निरीक्षण रिपोर्ट चेयरपर्सन को भेज दी गई है।

शहरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा पिछले दिनों वार्डों में औचक निरीक्षण शुरू किया गया ताकि सफाई व्यवस्था में लगे कर्मचारियों और अधिकारियों को जवाबदेह बनाया जा सके। उन्होंने खुद कई वार्डों में पहुंचकर जन संवाद स्थापित किया और सफाई कर्मियों की भी हाजिरी ली। कई खामियां सामने आने पर कार्यवाही भी की गई। इसके साथ ही उन्होंने पालिका अधिकारियों को भी नियमित रूप से वार्डों में औचक निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिये।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री सोमेन्द्र तोमर के समर्थन में गुर्जर समाज का प्रदर्शन

इसी कड़ी में शुक्रवार को ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने शहर के दो वार्डों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सभासद सीमा जैन के वार्ड संख्या 33 पटेलनगर में पहुंचकर सफाई नायक राजेश उटवाल के साथ सफाई कर्मचारियों की परेड कराते हुए उनकी हाजिरी चैक की तो यहां पर दो कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित पाये गये। इसके साथ ही उनके द्वारा वार्ड 49 में भी औचक निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था को परखा गया। यहां पर भी दो कर्मचारी नदारद पाये गये। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि दोनों वार्डों में सफाई व्यवस्था संतोष जनक पाई गई। लोगों ने भी सफाई नियमित होने के सम्बंध में जानकारी दी। ड्यूटी से गायब पाये गये चारों कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश नगर स्वास्थ्य अधिकारियों को दिये गये हैं। साथ ही निरीक्षण आख्या चेयरपर्सन को प्रेषित की जा रही है। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, चीफ सेनेट्री इंस्पेक्टर योगेश गोलियान, सेनेट्री इंस्पेक्टर प्लाक्षा मैनवाल भी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर में अब एक भी अवैध होर्डिंग नहीं

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  ईंट भट्टे पर बंधक बनाकर रखे गए श्रमिक परिवारों को कराया बंधन मुक्तस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  जलभराव और टूटी सड़क से परेशान व्यापारियों के बीच पहुंची ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने सुनी समस्यावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  अनंगपुर गांव को बचाने के लिए आगे आया गुर्जर

Read More »