संस्कार और अनुशासन सफलता की सीढ़ीः विकल्प जैन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित नव भारती विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि युवा भाजपा नेता एवं पूर्व सभासद विकल्प जैन ने कहा कि संस्कार और अनुशासन की सफलता की सीढ़ी हैं। उन्होंने संस्कृति और संस्कार आधारित शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षकों को भी बच्चों को अपनी भारतीय संस्कृति और सभ्यता के साथ ही महापुरुषों के जीवन से जोड़ने का काम करना चाहिए, क्योंकि आज के यही बालक कल भारत का भविष्य हैं। उन्होंने वार्षिकोत्सव में बच्चों के द्वारा दी गई मंचीय प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि यहां पर रामलीला मंचन के साथ बच्चों का अभिनय खास रहा, ऐसे ही कार्यक्रम बच्चों को अपनी संस्कृति, देश और समाज से जोड़ते हैं।

नई मंडी पटेल नगर स्थित नव भारती विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल में के वार्षिक उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि युवा भाजपा नेता एवं पूर्व सभासद विकल्प जैन और वरिष्ठ समाजसेवी एवं श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति के मुख्य प्रबंधक अनिल कुमार ने विधिवत रूप से फीता काटने के उपरांत दीप प्रज्जवलित करके किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर नन्हें मुन्ने बच्चों ने अनोखे अंदाज में अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत किया, जो दिल जीतने वाला रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक अरोड़ा ने मुख्य अतिथियों विकल्प जैन और अनिल कुमार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इसके उपरांत मंचीय प्रस्तुतियों में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी की प्रशंसा हासिल की। कार्यक्रमों की कड़ी में प्ले क्लास के बच्चों ने चंदा ने पूछा तारों से गीत के बीच अपने पेरेंट्स को तिलक किया, तो इस भावनात्मक मिलन को देखकर सभी गदगद हो गये और सभी ने इस कार्यक्रम की सराहना की। हनुमान चालीसा, राधिका गोरी से मीठे रस से जैसे कार्यक्रम ने सभी पेरेंट्स का मन मोह लिया। टिक टिक कार्यक्रम के द्वारा बच्चों द्वारा दर्शाया गया कि किस प्रकार प्लास्टिक हमारे स्वास्थ्य और समाज के लिए हानिकारक है। इसके सहारे बच्चों ने सभी को प्लास्टिक के उपयोग से दूर रहने और इसे त्यागने का संदेश देते हुए जागरुक किया। आरंभ है प्रचंड पहाड़ी गीत जैसे कार्यक्रम ने सभी को जोश और उत्साह का अनुभव कराया। इसके साथ ही रामलीला मंचन भी विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। इसमें बच्चों ने रामलीला के पात्रों का अभिनय कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन ज्योति अरोड़ा और अल्पना ने संयुक्त रूप से किया। वार्षिकोत्सव में मंचीय प्रस्तुतियों के उपरांत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अतिथियों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक अरोड़ा ने अंत में इस सफल कार्यक्रम के लिए सभी अध्यापिकाओं और बच्चों की सराहना की और उपस्थित अतिथियों व सभी अभिभावकों का आभार भी जताया। 

इसे भी पढ़ें:  व्यापारी नेता संजय मिश्रा के प्रतिष्ठान पर हुई चुनावी बैठक

Also Read This

हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया, 3 हुई मृतकों की संख्या, 15 झुलसे

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम से बड़ी खबर आई है। जिले के पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम हतनारा में मोहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग झुलस गए। घायलों का मेडिकल कालेज और जिला अस्पताल में उपचार जारी है। रतलाम के पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम हतनारा में गुरुवार रात उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब मोहर्रम पर्व के तहत निकाले जा रहे ताजिए में करंट फैल गया। ताजिए में करंट फैलने से तीन लोगों की मौत हो गई और 15 लोग झुलस गए। इस दौरान कई लोगों के घायल

Read More »

शामली में 50 हजार का इनामी बदमाश महताब मुठभेड़ में ढेर

शामली। किसान से मोबाइल और नगदी लूटकर फरार हुआ 50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। बदमाश की ओर से की गई फायरिंग में दारोगा भी घायल हो गया। एसपी ने बताया कि बदमाश महताब काला गिरोह का सदस्य था। आरोपित पांच महीने से महिला सिपाही से चेन लूट में वांछित चल रहा था। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गुरुवार रात तीन बजे हाथी करौदा निवासी किसान नरेंद्र खेत मे पानी चलाने के लिए जा रहा था। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने किसान से मोबाइल और 182 रुपए की नगदी लूट ली। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा करना शुरू किया।

Read More »

मेरठ के सालनगर में छिपा था गैंगस्टर एक्ट का वांछित, खतौली पुलिस ने दबोचा

खतौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी ताजिम उर्फ इमरान को मेरठ के सालनगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी थाना खतौली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मेरठ जनपद के जानी थाना क्षेत्र के गांव सालनगर से आरोपी को पकड़ा। इसे भी पढ़ें:  व्यापारी नेता संजय मिश्रा के प्रतिष्ठान पर हुई चुनावी बैठकगिरफ्तार आरोपी की पहचान 24 वर्षीय ताजिम उर्फ इमरान पुत्र सलीम निवासी शोभापुर, थाना कंकरखेड़ा, जिला मेरठ के

Read More »

खतौली में मानक नहीं मिले तो कोचिंग सेंटरों पर ताला, एसडीएम की कार्रवाई में चार सील

खतौली में निर्धारित सुरक्षा और भवन मानक पूरे नहीं मिलने पर प्रशासन ने कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसडीएम ललित मिश्रा के नेतृत्व में तहसील रोड और रेलवे रोड क्षेत्र में हुए निरीक्षण के बाद चार कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान संबंधित संस्थानों में आवश्यक नियमों और निर्धारित मानकों का पालन नहीं पाया गया। कमियां मिलने पर प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सीलिंग की कार्रवाई की। इसे भी पढ़ें:  भ्रष्टाचार पर कार्यवाही-आईआईए ने जताया मंत्री कपिल देव का आभारकार्रवाई की सूची में आईटीसी, गौरव लाइब्रेरी, कैन कंप्यूटर, हावड़ इंग्लिश स्पीकिंग इंस्टीट्यूट और मेहर कंप्यूटर सेंटर के नाम शामिल बताए गए

Read More »