नालों पर अतिक्रमण देख भड़की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् द्वारा नालों की कराई जा रही सफाई को परखने के लिए रविवार को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नालों पर अतिक्रमण और सीसी स्लैब को देखकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए इनको हटाने के निर्देश दिये। साथ ही सीसी स्लैब हटाकर व्यापारियों से लोहे के खुलने वाले जाल लगाने के लिए कहा गया, ताकि सफाई में कोई परेशानी न हो सके। नाले में कूड़ा और करकट देखकर उन्होंने व्यापारियों से कहा कि ये आदत सुधारें नहीं तो कूड़ा नाले में डालने वालों पर पालिका जुर्माना लगाने का काम करेगी।

बता दें कि नगरपालिका परिषद् के द्वारा जल निकासी और सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए बाजारों के अवकाश के दिन नालों और बड़ी नालियों की सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को मंडी क्षेत्र में साप्ताहिक अवकाश होने के दृष्टिगत नाला गैंग को लगाकर सफाई कार्य शुरू कराया गया है। आज जानसठ रोड स्थित टिकैत चौक के पास नाला सफाई कार्य का जायजा लेने के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नाला गैंग के सफाई कर्मियों से सफाई कार्य तली झाड़ करने के लिए कहा, कई स्थानों पर उन्होंने देखा कि नाली और नाले पर सीसी स्लैब डाले गये हैं, इनके सहारे अतिक्रमण भी किया जा रहा है। यह देखकर उन्होंने व्यापारियों के कार्य के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सीसी स्लैब होने के कारण सफाई कार्य नहीं हो पाता है और इससे कूड़ा अटका रहने से जल निकासी भी अवरु( हो जाती है।

ऐसे में उन्होंने व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने के साथ ही सीसी स्लैब भी हटवाकर लोहे के खुलने वाले जाल लगाने की अपील की। उन्होंने नाले व नालियों में कूड़ा करकट लबालब देखकर भी हिदायत दी कि दुकानदार या व्यापारी अपनी दुकानों का कूड़ा नालों में न डालकर डस्टबिन रखें और कूड़ा वाहनों को यह कूड़ा दें तो नालों को गन्दगी से बचाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यदि यह कार्य व्यवहार नहीं बदला गया तो ऐसे व्यापारियों को चिन्हित करते हुए पालिका जुर्माना लगाकर वसूली करने का काम करेगी। उन्होंने टिकैत चौक से मंडी तक नाला सफाई का जायजा लेने के साथ ही लोगों से मिलकर भी सफाई कार्य में सहयोग करने की अपील की और व्यापारियों से भी साथ मांगते हुए कहा कि ये शहर हम सभी का है और मिलकर ही हम इसे सुन्दर एवं स्वच्छ बना पायेंगे। उन्होंने पालिका के अधिकारियों को भी निर्देश दिये कि वो सफाई कार्य होने के साथ ही निकली सिल्ट को तत्काल हटवाने का काम करें। इस दौरान भाजपा नेता सुनील तायल और व्यापारी नेता शलभ गुप्ता भी चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के साथ रहे। 

इसे भी पढ़ें:  होली के दिन सुनसान सड़कों पर धन लेकर निकले लोग, पुलिस ने दबोचा

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अब कूड़े से कमाई करेगी नगरपालिकास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है। स्थिति को

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी की उपस्थिति ने धार्मिक आयोजन की महत्ता को बढ़ायाः कपिल देववरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  होली के दिन सुनसान सड़कों पर धन लेकर निकले

Read More »