स्वच्छ घर वालों को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। 17 सितम्बर से चलाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत मंगलवार को नगर पालिका परिषद् द्वारा स्वच्छता को आदत बनाने वाले स्वच्छ घरों के साथ ही बेहतर कार्य करने पर सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया।

नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के सभागार में मगलवार को स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के अंर्तगत स्वच्छ घर एवं सफाई मित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने स्वच्छ घर के मालिकों और सफाई मित्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने किया। पालिका द्वारा 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को स्वच्छ घर एवं सफाई मित्र सम्मान समारोह का आयोजन पालिका सभाकक्ष में किया गया।

ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि स्ववच्छता पखवाड़ा में ऐसे लोगों को भी तलाश गया है, जोकि अपने घरों को स्वच्छ करते हुए कूड़ा प्रबंधन भी कर रहे हैं। प्रत्येक वार्ड से स्वच्छ घर श्रेणी में तीन-तीन वार्डों का चयन किया गया। इसके साथ ही स्वच्छता में सहयोग करने वाले लोगों और बेहतर कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को सफाई मित्र के रूप में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए उनको प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने बताया कि सभासद ममता बालियान को अपने ही घर में निकलने वाले कूड़े को कम्पोटिंग के माध्यम से निस्तारित करने और सभासद पारूल मित्तल को सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर लोगों को जागरुक करने के लिए अभियान चलाने तथा वृक्षारोपण अभियान में एक पेड़ मां के नाम के प्रति लोगों को प्रेरित करने पर सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही पालिका के स्वच्छता सर्वेक्षण के तीनों ब्रांड एम्बेस्डर समाजसेवी शालू सैनी, रिटायर्ड शिक्षक धर्मपाल सिंह, रिटायर्ड चिकित्सा निरीक्षक सुमित्रा का भी सम्मान किया गया। ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में सेप्टिक टैंक सफाई कार्य में लगे पालिका के सफाई कर्मचारियों को पीपीटी किट का वितरण भी पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप किया गया। ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़े के अन्तर्गत शहरी क्षेत्र में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने के साथ ही शहर को कूड़ा मुक्त बनाने के लिए भी बेहतर काम किया गया है। कई गारबेज प्वाइंट को हटाकर वहां का सौन्दर्यकरण कराया गया है। कम्पनी बाग में वेस्ट टू वंडर पार्क विकसित किया गया है। इसके साथ ही कूड़ा डलावघर भी बंद कराये गये हैं। समारोह में डीपीएम एसबीएम सुशील कुमार, सभासद ममता बालियान, पारूल मित्तल, पूर्व सभासद आशुतोष गुप्ता उर्फ आशू राजेन्द्र कुमार, डॉ. रिंकू एस गोयल, चन्द्रावती, बबीता मलिक, श्रीमला सैनी, मेघ सिंह, दिवाकर, यशपाल, सुमित्रा देवी, शालू सैनी, मिथलेश सिंह, अलंकार त्यागी, एसबीएम लिपिक आकाशदीप, लिपिक अशोक ढींगरा, आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में आस्था और उल्लास से हुआ बसंत का स्वागत

दो अक्टूबर को सम्मानित होंगे सभासद, सफाई नायक और कर्मचारी

मुजफ्फरनगर नगरपालिका द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का दो अक्टूबर को समापन होने जा रहा है। इस दिन गांधी जयंती के अवसर पर पालिका मुख्यालय टाउनहाल पर ध्वजोराहण के बाद सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा। पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा 17 सितम्बर से शुरू हुआ और इस अवधि में शहर से अनेक गारबेज प्वाइंट और कूड़ा डलावघरों को बंद कराया गया है। इनमें खालापार कब्रिस्तान, अंसारी रोड आदि क्षेत्र शामिल हैं। ऐसे में इन वार्डों के सभासदों के साथ ही सफाई नायकों और सफाई कर्मचारियों को पालिकाध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया जायेगा। वहीं वार्ड 49 के सभासद मनोज वर्मा को भी वार्ड को गन्दगी मुक्त बनाने के लिए सम्मानित किया जायेगा। अन्य कर्मचारियों को सभी सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र दिये जायेंगे।

इसे भी पढ़ें:  योगी सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल, मुजफ्फरनगर सहित 127 एसडीएम अफसरों का ट्रांसफर

Also Read This

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »

फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवी

पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभागने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चैधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है। शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने

Read More »

बुढ़ाना में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दहशत का माहौल

सोने के आभूषण, नकदी और कीमती सामान सहित करीब पांच लाख रुपये का माल ले उड़े चोर, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के लुहसाना रोड स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने घर में रखे सोने के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार

Read More »