प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुम्भ मेले की एडवाईजरी जारी

मुजफ्फरनगर। शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि 14 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक प्रयागराज में होने वाले महाकुम्भ के आयोजन में महाकुम्भ मेला परिक्षेत्र में भगदड, अग्निकांड, डूबना, स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्स्या इत्यादि के निस्तारण तथा महाकुम्भ 2025 को दुर्घटना मुक्त बनाने हेतु जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण मुजफ्फरनगर एवं उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण लखनऊ द्वारा महाकुम्भ-2025 में जाने वाले तीर्थयात्री एवं आमजन के लिए एडवाईजरी जारी की गयी है। बुजुर्ग और बीमार व्यक्तियों को यात्रा पर जाने से पहले अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर मेडिकल देना होगा।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि महाकुम्भ मेला 2025 मोबाईल एप डाउनलोड करें और मेले की जानकारी प्राप्त करें। यात्रा से पूर्व निवास स्थान सुनिश्चित करें। बदलते मौसम के अनुसार कपड़े एवं खान-पान का सामान साथ रखें। गर्म एवं ऊनी वस्त्र साथ में रखें। मौसम की पूर्व जानकारी हेतु मौसम विभाग की आईएमडी की वेबसाइट देखें। आपदा की पूर्व चेतावनी हेतु सचेत मोबाईल एप डाउनलोड कर चेक करें। 60 वर्ष से अधिक आयु या पूर्व से बीमार व्यक्ति यात्रा से पहले स्वास्थ्य जांच अवश्य करायें। चिकित्सक से सलाह लेने के उपरान्त ही महाकुम्भ मेले में जाये। हृदय रोग, श्वास रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप से ग्रस्त रोगी यात्रा के समय विशेष सावधानी बरतें एवं अपनी दवा निरंतर समय पर लें। यदि आयुष्मान कार्डधारक है तो कार्ड साथ रखें जिससे कि आकस्मिकता की स्थिति में सरकारी एवं निजी चिकित्सालय में मुफ्त इलाज प्राप्त हो सके।

इसे भी पढ़ें:  नारी सशक्तिकरण की प्रतीक थी अहिल्याबाईः ममता अग्रवाल

जिलाधिकारी ने बताया कि संगम क्षेत्र पंहुचने हेतु पैदल चलना पड सकता है इसलिए शरीर में पानी का स्तर बनाए रखने के लिए पानी या ओआरएस का घोल पीते रहें। मेला क्षेत्र में अत्याधिक भीड की संभावना होने के दृष्टिगत गर्भवती महिलाएं विशेष सावधानी बरतें। बच्चों, वृ(जनों व गर्भवती महिलाओं को अकेले स्नान ना करने दें तथा गहरे पानी में जाने से बचे। चप्पल जूते का प्रयोग करें एवं कीचड़ वाले स्थान पर ना चलें। सिर दर्द होना, चक्कर आना, घबराहट होना, दिल की धड़कन का तेज होना, उल्टी आना, हाथ-पांव व होठों का नीला पड़ना, थकान होना, सांस फूलना, खांसी होना अथवा अन्य लक्षण होने पर मेले में स्थापित निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र से तत्काल सम्पर्क करें। खाने से पहले और शौचालय उपयोग के बाद साबुन से हाथ अवश्य धोयें। धूम्रपान और नशीले पदार्थों का सेवन न करें। मच्छरों से बचाव रखें। सरकारी नल, वाटर एटीएम के पानी का उपयोग करें एवं खाने-पीने हेतु उबालने के बाद ही प्रयोग करें। सब्जी फल इत्यादि को अच्छे से धो कर ही सेवन करें। गरम कपडे़, कम्बल, रजाई पर्याप्त मात्रा में रखे। हीटर, अलाव इत्यादि का प्रयोग टेंट के अन्दर ना करें, इससे आग लगने का खतरा हो सकता है। कुम्भ मेले में आपात स्थिति में महाकुम्भ हेल्पलाईन-1920, पुलिस हैल्प लाईन-112 व आपदा हेल्प लाईन-1077 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  शांति और धैर्य बनाए रखने की अपील सोशल मीडिया पर ना फैलाये भ्रम

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया इंडस्ट्रीयल एजुकेशन टूरस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  नारी सशक्तिकरण की प्रतीक थी अहिल्याबाईः ममता अग्रवालवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  PALIKA-टैण्डर खुले नहीं, मच गया पूल का शोरभाकियू नेता

Read More »