मंसूरपुर में दुष्कर्म के बाद मासूम बच्ची की हत्या

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर इलाके में गुरुवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। एक 6 साल की मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाने के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। असम निवासी आरोपी मजदूर मानवीर उर्फ इमैनुअल उर्फ सनविल इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद बच्ची की लाश को कमरे में बंद कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। गुरुवार की रात ही मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। शुक्रवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दोनों पैरों में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ खतौली ने दावा किया है कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी द्वारा पुलिस पार्टी पर तमंचे से फायर किया गया था। पुलिस ने वो तमंचा, एक कारतूस और खोखा बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंसूरपुर क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी में काम करने वाले आसाम निवासी मजदूर परिवार की छह साल की बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोपी मजदूर पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है। यह फैक्टरी जनपद के एक बड़े उद्योगपति की बताई जाती है। बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस की ओर से बड़ी कार्रवाई हुई है। थाना क्षेत्र के बेगराजपुर इंडस्ट्रियल एरिया में छह वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद आरोपित फरार हो गया। मंसूरपुर पुलिस ने 14 घंटे बाद ही आरोपित को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्मी के दोनों पैरों में गोली लगी है। दुष्कर्मी असम का रहने वाला है और यहां बेगराजपुर इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित फैक्टरी में मजदूरी करता है। आसाम के गांव बेरगाजली जिला उदलगिरी निवासी व्यक्ति अपने परिवार के साथ बेगराजपुर इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित श्रीबालाजी क्रिस्टल डिस्टलरी में मजदूरी करता है। फैक्टरी के ठीक सामने बाहर से काम करने आए मजदूरों के लिए लेबर कॉलोनी बना रखी है। गुरुवार को पीड़ित परिवार अपनी छह वर्ष की बेटी को घर पर अकेला छोड़कर फैक्टरी में मजदूरी करने गए हुए थे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पांच दिन बाद वार्डों में कूड़ा उठाने पहुंची गाड़ियां

देर शाम को बच्ची की मां मजदूरी करके अपने रूम पर वापस आई तो उसे अपनी बेटी कहीं दिखाई नहीं दी। उसने आसपास तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता पता नहीं चला तभी पड़ोसियों और महिला ने तलाश शुरू की तो पता लगा कि उसकी बेटी को बिल्डिंग के सबसे निचले हिस्से में रूम लेकर रह रहा मानवीर उर्फ इमानविल उर्फ सैमुअल पुत्र आदम संगमा निवासी गांव कटहल गुडी जिला नगांव, आसाम उसकी बेटी को अपने साथ रूम में ले गया था। बच्ची की मां ने जाकर देखा तो आरोपित के रूम पर ताला हुआ था। उसने पड़ोसियों के साथ मिलकर ताला तोड़ा। अंदर का मंजर देखकर सबकी रूह कांप गई। उसकी छह वर्ष की बेटी कंबल में लिपटी हुई खून से लथपथ नग्न अवस्था में मृत पड़ी थी। यह देखकर वहां चीख पुकार मच गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। शुक्रवार सुबह 8 बजे पुलिस ने फरार दुष्कर्मी हत्यारोपित मानवीर को बेगराजपुर के समीप जंगल में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के दोनों पैरों में लगी है। सीओ खतौली राम आशीष यादव ने मुठभेड़ स्थल पर पहुंच कर कर जानकारी ली है। बताया कि आरोपित मंसूरपुर से फरार होने की फिराक में था, जिसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी से तमंचा बरामद किया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-डाक खाने में चार लोगों से 18.75 लाख का गबन

टॉफी दिलाने के नाम पर बच्ची को कमरे पर ले गया था आरोपी

मुजफ्फरनगर। छह साल की मासूम बच्ची के माता पिता थोड़े सतर्क होते तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। दरअसल, जब बच्ची के माता पिता फैक्टरी में काम करने के लिए निकल रहे थे तो आरोपी मजदूर जोकि उनके इलाके का ही निवासी था, बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ उनके सामने ही लेकर गया था और जब वो फैक्टरी जाने लगे तो बच्ची को उन्होंने उसी आरोपी के साथ उसके कमरे की ओर जाते हुए देखा था, लेकिन तब माता पिता ने उसे परिचित मानकर ही उस पर विश्वास कर लिया और सोचा कि बच्ची उसके पास सुरक्षित रहेगी। लेकिन चंद घंटे बाद ही जब वो लौटे तो बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या होने से उनका विश्वास डगमगा गया। पुलिस ने इस मामले में काबिले तारीफ कार्यवाही की है। आरोपी को जानकार मानकर नजरअंदाज कर देना ही उनकी भूल निकली। जब बच्ची देर तक नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। आरोपी के कमरे का ताला तोड़ने पर अंदर बच्ची की खून से लथपथ लाश मिली। आरोपी पर हत्या और दुष्कर्म के गंभीर आरोप दर्ज किए गए हैं। इस घटना से इलाके में गम और गुस्से का माहौल है। दोनों पक्ष एक ही बिल्डिंग में रहते थे, जहां पीड़ित परिवार दूसरी मंजिल पर और आरोपी ग्राउंड फ्लोर पर रहता था। घटना के बाद फैक्टरी मालिक भी पीड़ित मजदूर परिवार के बीच पहुंचे और हर संभव मदद का भरोसा दिया। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नवरात्रि के साथ मनेगा मन की बात के दस साल का जश्न
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *