SUCIDE CASE-ऑनलाइन गेमिंग के कारण सिपाही रूपेन्द्र ने दी जान

मुजफ्फरनगर। रेलवे लाइन पर लाश के रूप में मिले सिपाही रूपेन्द्र की मौत को लेकर पुलिस अभी जांच के दौर में ही है, लेकिन इस दौरान एक चौंकाने वाली बात सामने आई है, इसमें दावा किया जा रहा है कि सिपाही रूपेन्द्र को ऑनलाइन गेम खेलने की आदत लग गई थी, जिसमें वो भारी कर्ज में डूब गया था और लेनदार उस पर दबाव बना रहे थे, इसी तनाव में सिपाही ने अपने सरकारी असलाह से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस अफसर अभी भी जांच की बात कहकर कुछ भी स्पष्ट बताने से इंकार कर रहे हैं, लेकिन पुलिस जांच में आत्महत्या का पहलू ही सबसे मजबूत दिखाई दे रहा है।

बता दें कि रविवार की देर शाम थाना सिविल लाइन क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक सिपाही का शव पड़ा मिला। सिपाही की बाई आंख में गोली लगी थी जो उसके सिर के आरपार हो गई। सिपाही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव न्यायिक अधिकारी के यहां सुरक्षा में तैनात था। पुलिस को मौके से सरकारी कार्बाइन, एक खोका कारतूस और जिंदा कारतूस भी बरामद हुए। इसी को देखते हुए प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। सिपाही का बैग, मोबाइल व सरकारी असलाह मौके से ही बरामद हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया कि मूल रूप से बुलंदशहर के थाना खानपुर के गांव शेखपुर गढ़वा निवासी रूपेंद्र सिंह वर्ष 2016 बैच के सिपाही के रूप में पुलिस सेवा में कार्यरत था। वर्तमान में वह मुजफ्फरनगर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के यहां सुरक्षा में तैनात थे। रविवार शाम रेलवे स्टेशन से सहारनपुर की तरफ 300 मीटर दूर रेलवे ट्रैक पर सिपाही रूपेंद्र सिंह का शव पड़ा मिला। सिपाही की बाई आंख में गोली लगी थी जो उनके सिर के आरपार हो गई थी।

इसे भी पढ़ें:  सिविल बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं ने मनाई होली, उड़ा गुलाल

सूचना पर थाना सिविल लाइन पुलिस और एसएचओ आशुतोष सिंह मौके पर पहुंची। उसके बाद एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सिविल लाइन और कंट्रोल रूम को 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन से 300 मीटर आगे सहारनपुर की ओर रेलवे ट्रैक के किनारे एक सिपाही मृतक अवस्था में पड़ा है। जिसको गोली लगी हुई है, इस सूचना पर तत्काल उच्च अधिकारीगण और फील्ड यूनिट की टीम द्वारा घटनास्थल का मुआयना किया गया। शव का पंचायत नामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। उनका कहना है कि रूपेंद्र ने आत्महत्या क्यों की इसकी जांच अभी जारी है। परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है। उसकी शादी 2018 में हुई थी। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि शुरूआती जांच में यह बात सामने आई है कि सिपाही रूपेन्द्र ऑनलाइन गेम खेलने का शौकीन था, इसी में उसको काफी नुकसान हुआ और वो भारी कर्ज में डूब गया। इससे वो तनाव में रहने लगा था और प्रबल संभावना है कि इसी कारणवश उसने अपनी जान देने का निर्णय लिया और खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 

इसे भी पढ़ें:  धमकी और मारपीट के मामले में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

Also Read This

आधी रात जिला अस्पताल पहुंचे मंत्री कपिल देव, व्यवस्थाओं की हकीकत परखी

मरीजों और तीमारदारों से की सीधी बातचीत, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। करीब साढ़े बारह बजे हुए इस औचक निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आधी रात अस्पताल पहुंचकर जमीनी

Read More »

मुजफ्फरनगर-ऑन-ड्यूटी ट्रैफिक होमगार्ड ने गंगनहर में लगाई छलांग

भोपा नहर पुल की घटना, वर्दी में पहुंचे जवान की तलाश में जुटी एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम, विभाग में मचा हड़कंप मुजफ्फरनगर। जिला मुख्यालय के ट्रैफिक विभाग में तैनात एक होमगार्ड ने बुधवार दोपहर भोपा थाना क्षेत्र के गंगनहर पुल से पानी में छलांग लगा दी। घटना के वक्त जवान ऑन-ड्यूटी था और पुलिस की वर्दी पहने हुए था। वर्दीधारी जवान के नहर में कूदने की खबर से पुलिस प्रशासन और होमगार्ड विभाग में हड़कंप मच गया है। स्थानीय पुलिस, गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को तत्काल राहत एवं खोज कार्य के लिए मौके पर तैनात किया गया है। इसे भी पढ़ें:  विपक्ष को जनता ने नकारा, यूपी में

Read More »

सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड: व्यापार मंडल ने परिवार से मिलकर कहा—न्याय की लड़ाई में साथ खड़े हैं

सहारनपुर। सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड को लेकर व्यापार मंडल ने पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया है। अंबेहटा पहुंचकर संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड के जिला अध्यक्ष जयवीर राणा ने स्व. पूनम मित्तल के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि संगठन इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और मामले में न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। जयवीर राणा ने अपनी ओर से और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग की ओर से भी परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि किसी मां की हत्या केवल एक परिवार की क्षति नहीं होती,

Read More »

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने जानलेवा हमले के केस में फैसला, तीनों आरोपी बरी

मुजफ्फरनगर।मुजफ्फरनगर 307 केस फैसला करीब 10 साल बाद सामने आया है। वर्ष 2016 में दर्ज जानलेवा हमले के मुकदमे में अदालत ने तीन आरोपियों को दोषमुक्त कर बरी कर दिया। करीब दस साल तक अदालत में चले जानलेवा हमले के एक पुराने मुकदमे में अब फैसला आ गया है। वर्ष 2016 में दर्ज हुए इस मामले में अदालत ने सुनवाई पूरी होने के बाद तीन आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है। कोर्ट ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का परीक्षण करने के बाद हरिओम सैनी, विपिन और रामकुमार को बरी करने का आदेश सुनाया। मामला 7 जून 2016 का बताया गया है। उस समय रास्ते को लेकर दो पक्षों

Read More »

मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग का तांडव, 20 लोगों की हुई मौत, 38 घायल 

दिल्ली-एनसीआर- दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के हौज रानी स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि इस दर्दनाक हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की खबर है और 38 लोग घायल हैं। बुधवार की सुबह दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर दमकल विभाग की गाडियां मौजूद हैं। इस आग की वजह से अब तक 20 लोगों की मौत हो

Read More »