धमकी और मारपीट के मामले में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने धमकी, अनैतिक संभोग और मारपीट के मामलों में फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा के निर्देशन में जनपद मे वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने अलग अलग मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक शशी कपूर ने अपने हमराह सिपाहियों के साथ मुखबिर खास की सूचना पर बडकली कट के पास से एक आरोपी आकाश कुमार पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम बहेडी को गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में समर कैंप का शुभारंभ

आकाश के खिलाफ अनैतिक संभोग करने, धमकी देने, आपराधिक विश्वासघात करने के सम्बंध में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके अलावा मारपीट के मामले में फरार अभियुक्त कार्तिक उर्फ लड्डू पुत्र रमेश निवासी नई बस्ती, बाल्मीकि मौहल्ला रामपुरी को उप निरीक्षक धर्मेन्द्र श्योरण ने रामपुरी से गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया। कार्तिक के खिलाफ वाल्मीकि बस्ती के ही रहने वाले धर्मपाल पुत्र रामा ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि कार्तिक ने उनके पुत्र रोहन के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इंस्पेक्टर रोरिया ने बताया कि दोनों आरोपियों को वैधानिक कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  यादगार-शानदार पारी खेलकर मुजफ्फरनगर से विदा हुए एडीएम नरेन्द्र बहादुर
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *