यूपी बोर्ड के 22 मेधावियों को मंत्री अनिल कुमार ने किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परिषद द्वारा आयोजित कराई गई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट उपलब्धि के साथ जनपद की टॉप टेन मेरिट में स्थान बनाने वाले छात्र छात्राओं को आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में जिला मुख्यालय पर पुरस्कार राशि और टैबलेट देकर सम्मानित किया गया। इस मेरिट में हाईस्कूल और इंटर के 22 विद्यार्थियों ने स्थान बनाया है। इनमें 17 छात्राएं और पांच छात्र शामिल हैं। पुरस्कार पाकर सभी विद्यार्थियों और उनके परिजनों तथा शिक्षकों के चेहरों में खुशी की लहर दिखाई दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न बोर्डों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनका उत्साह बढ़ाया। इसी कड़ी में प्रदेश के सभी जनपदों में मेधावियों को सम्मानित किया गया। जनपदों में टॉप टेन मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को राज्य सरकार की योजनाओं के अनुसार सम्मान दिया गया। इसके लिए विकास भवन स्थित सभाकक्ष में गुरूवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे यूपी सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार का जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बुके देकर स्वागत किया।

यहां पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉप टेन मेरिट के 22 मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान 12वीं कक्षा के 12 और दसवीं कक्षा के जनपद स्तर के 10 मेधावियांे को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल स्तर पर खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पाँच खिलाड़ी भी पुरस्कृत हुए। वार्षिक परीक्षा में जनपद में टॉप मेरिट में आने वाले छात्र-छात्राओं को 21-21 हजार रुपये के चैक सहित टेबलेट प्रदान किये गये। यह पैसा डीबीटी के माध्यम से सीधे छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया है। वंही खिलाड़ियों को एकल वर्ग में प्रदर्शन के आधार पर 25 हजार रुपये की धनराशि व ग्रुप को पचास हजार रुपये की राशि के चेक प्रदान किए गए। सम्मानित होने से पूर्व छात्र-छात्राओं को लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम और सम्बोधन का सजीव प्रसारण दिखाया गया।

इसे भी पढ़ें:  बडसू प्रकरण में प्रशासन अलर्ट, अफसरों ने किसान को समझाया

22 मेधावी छात्र-छात्रा, पांच खिलाड़ियों को मिला पुरस्कार

डीआईओएस राजेश श्रीवास ने बताया कि मेधावी छात्र अलंकरण एवं मुख्यमंत्री विद्यालय खेल पुरस्कार समारोह में 22 मेधावियों छात्र-छात्राओं के साथ ही पांच खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया है। हाईस्कूल की परीक्षा में जनपद की टॉप टेन मेरिट में छात्रा दिशा कपिल, दिव्यांशी यादव, अलीश्बा आजाद, आयशा महताब, साक्षी सैनी, राधिका चौहान, अजका परवीन, वैष्णवी तायल, राघव ललित कुमार, वंश कुमार, निवेदी, सूर्य प्रताप राठी के अलावा इंटरमीडिएट में टॉपर छात्र अवनी सैन, लव गर्ग, दीपा मुकेश कुमार, अभिषेक शर्मा, गार्गी मित्तल, श्रेया वर्मा, पिंकी अमित कुमार, अनविषा सिंह, अनु सिंह और जैनब बानो को सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, डीएम उमेश मिश्रा, डीआईओएस राजेश श्रीवास, जिला समन्वयक आशीष द्विवेदी, प्रधानाचार्य रणवीर सिंह, प्रवेंद्र दहिया, अनिल शास्त्री सहित मेधावी विद्यार्थी और उनके परिजन भी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी स्वरूप ने दिवारों पर लिखी भाजपा की जीत की इबारत
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *