SAWACHTA ABHIYAN–जनप्रतिनिधि बोले-दोषारोपण छोड़ सफाई को आदात बनाएं नागरिक

मुजफ्फरनगर। रविवार को शिव मूर्ति पर साफ सफाई अभियान का शुभारंभ करने के बाद केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि 22 जनवरी तक भाजपा से जुड़े सभी कार्यकर्ता रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर को देखते हुए तीर्थ क्षेत्रों और मंदिरों के आसपास प्रतिदिन साफ सफाई अभियान में सहयोग करते हुए श्रमदान करेंगे। इसमें सभी लोगों से साथ आने की अपील की गई है। हमें अपने आसपास के क्षेत्र को साफ और स्वच्छ रखने के लिए दूसरे को दोषारोपण करने की आदत में बदलाव लाकर अपनी नागरिक जिम्मेदारियों को सभी समझना पड़ेगा।

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमेशा ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक और संवेदनशील बनाने के लिए कोई भी अवसर नहीं छोड़ते हैं। अब जबकि 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है, तो इस अवसर पर भी प्रधानमंत्री ने लोगों को स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित करने के लिए यह अभियान शुरू करने का आह्नान किया है। इसी परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश में एक बड़ा अभियान आज से शुरू हुआ है। उन्होंने बताया कि आज यहां नगरीय क्षेत्र में 14 से 21 जनवरी तक इस अभियान की शुरूआत शिव मूर्ति से की गई है। केन्द्रीय मंत्री डाॅ. संजीव बालियान और नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के साथ हमने मिलकर साफ सफाई की है। यह विशेष अभियान लोगों को नागरिक दायित्व के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए हैं। पीएम मोदी और सीएम योगी की इसके जरिये यही प्रेरणा हैं कि सभी स्वच्छता के महत्व को समझें और इस कार्य में लगे। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से सप्ताह दो घंटे सफाई के लिए कारसेवा करने की अपील की।

नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। ये सभी रामभक्तों के लिए बेहद खुशी और आस्था का विषय है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्नान पर आज देशभर में तीर्थक्षेत्रों और मंदिरों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया है। आज से इसकी शुरूआत की गई है। आज शिव चैक से शहर क्षेत्र में इस अभियान का शुभारंभ किया गया है। इसके साथ ही नगरीय क्षेत्र के सभी 55 वार्डों में स्थित मंदिरों के आसपास विशेष साफ कार्य कराया गया है। हमारा प्रयास रहेगा कि 21 जनवरी तक शहरी क्षेत्र के सभी मंदिरों के आसपास का क्षेत्र स्वच्छ और सुन्दर हो जाये। उन्होंने कहा कि आज हमने इस श्रमदान में सहयोग किया है। झाड़ू लगाई है, शिव मूर्ति की बाहरी क्षेत्र से धुलाई कराई गयी है। गोल मार्किट और भगत सिंह रोड पर सफाई करते हुए कूड़ा करकट उठाया है। इसमें सभी का सहयोग मिला है। हमें नागरिकों को भी प्रेरित करना है। इसमें सभी को सकारात्मक सोच के साथ योगदान करना है। सभी साथ आयेंगे तो शहर को सुन्दर और स्वच्छ बनाने में हम सफल हो पायेंगे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ग्रांड प्लाजा मॉल पालिका का सबसे बड़ा बकायादार!

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  15 दिन की शादी-गैर सम्प्रदाय के प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हनसूचना मिलने पर

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आंगनबाडी केन्द्रों पर खनकेंगे पालिका के बर्तनवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम परिवार ने प्रेम

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  विकास और विश्वास भाजपा सरकार की प्रतिबद्धताः कपिल देवपुरकाजी कस्बे

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »