शामली के युवक का हरियाणा में कत्ल पर हंगामा

शामली। शामली जनपद के कैराना थानाक्षेत्र में रविवार की शाम कांधला निवासी दो सगे भाई हरियाणा के कुरुक्षेत्र से शादी समारोह में काम करने के बाद देर रात पानीपत के रास्ते कैराना आ रहे थे। आरोप है कि हरियाणा पुलिस के तीन कांस्टेबल ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट की। कैटरिंग संचालक भाई विजय को हिरासत में ले लिया, दूसरे भाई अजय को चौकी में बंद कर दिया। सोमवार को सुबह विजय का शव सनौली पुलिस चोकी के पास यमुना पुल के नीचे मिला। परिजनों ने सनौली चौकी के तीन पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हाईवे जाम कर हंगामा किया।

कांधला के शेखजादगान निवासी अजय और विजय दो भाई शादी में कैटरिंग का काम करते थे। रविवार शाम दोनों भाई कुरुक्षेत्र से कांधला आ रहे थे। पानीपत से दोनों भाई टेंपो में बैठ गए। अजय ने बताया कि सनौली क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास दोनों टेंपो में सवार थे। हरियाणा के सनौली थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा पर सनौली थाने के एक पुलिस कांस्टेबल ने उनको टेंपों से उतार कर मारपीट की। बाद में टेंपो जैसे ही यमुना पुल पर सनौली पुलिस चौकी से नाके पर पहुंचा तो सनौली थाने के तीन कांस्टेबलों ने उसे और उसके भाई को टेंपो से नीचे उतार लिया तथा दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

अजय ने बताया कि पुलिस कर्मी उनको चौकी ले गए और उसे सनौली पुलिस चौकी पर बंद कर दिया, जबकि उसका भाई उसे वहां पर नजर नहीं आया। अजय ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों ने उससे 15 हजार रुपये छीन लिए। पुलिसकर्मियों ने फोन करके उसके पिता अजब सिंह को भी बुला लिया तथा उससे भी छोड़ने के नाम पर रुपये लिए। जब उसने पुलिसकर्मियों से अपने भाई विजय के बारे में पूछा तो पुलिस ने बताया कि वह भाग गया। पूरी रात अजय को चौकी में बंद रखा गया, इस बीच विजय का पता नहीं चला।

इसे भी पढ़ें:  एचआईवी-एड्स की बात लेकर घर-घर जायेंगी आशा

सोमवार सुबह सनौली पुलिस चौकी के पास ही यमुना पुल से नीचे विजय का शव पड़ा मिला। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तथा हरियाणा पुलिस पर आरोप लगाया कि विजय को पुल से नीचे धक्का देकर मार दिया। मारपीट करने वाले तीन पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप लगाया। इस बीच परिजनों को सूचना मिली तो उनके साथ भारी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गये। सनौली पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए कांधला के लोगों ने पानीपत-खटीमा हाईवे पर सनौली पुलिस चौकी के पास जाम लगा दिया। इन लोगों की मांग थी कि आरोपी पुलिसकर्मियों पर तुरंत मामला दर्ज होना चाहिए। वरना वह अधिकारियों के कार्यालय पर भी धरना देने को बाध्य होंगे। इसके बाद पुलिस के हाथ पांव फूल गये। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को सड़क से हटाने का प्रयास किया, तो हंगामा हो गया। 

इसे भी पढ़ें:  अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर कार्यवाही में आधा दर्जन वाहन सीज़, जुर्माना वसूला

Also Read This

तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था, तभी दूसरी कार की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसे भी पढ़ें:  यूपी बोर्ड-परीक्षा में हाईस्कूल-इंटर के 1082 परीक्षार्थी रहे गायबहादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन

Read More »

हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से भागा शहनवाज, कुछ घंटे बाद मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर गंभीर रूप से घायल करने के मुकदमे में वांछित शहनवाज पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वह चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाते समय चलती बाइक से कूद गया और पुलिसकर्मियों को धक्का देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। खालापार पुलिस ने कुछ घंटों बाद किदवईनगर के कूड़ा प्लांट से काली नदी की ओर जाने वाले एटूजेड रोड पर मुठभेड़ के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पीएम मोदी ने जनता को समर्पित

Read More »

यूपी पंचायत चुनाव टलने पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने और कार्यकाल खत्म होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने सरकार से पंचायत चुनाव कराने की समय-सीमा और ओबीसी आयोग की रिपोर्ट हलफनामे के साथ पेश करने को कहा है। यह मामला ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता अरविंद राठौर की ओर से चुनाव कराए जाने और प्रशासकों की नियुक्ति समाप्त करने की मांग की गई है। इसे भी पढ़ें:  अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर कार्यवाही में आधा दर्जन वाहन सीज़, जुर्माना वसूलाहाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में देरी को

Read More »

दुकान सील करने से पहले नोटिस दें, ‘अधिकारी आतंक न मचाएं’: कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर में चल रहे सीलिंग अभियान को लेकर नगर विधायक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने से पहले संबंधित संचालक को नोटिस देकर कमियां दूर करने का अवसर दिया जाए। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिना पूर्व सूचना या नोटिस के सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल बनता है। उनके अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन कराना होना चाहिए, न कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी में डालना। इसे भी पढ़ें:  गांव में रची साजिश, शहर में खुलवाया बैंक खाता और दिल्ली

Read More »

पांच दिन पहले जेल गया था आदिल, शुक्रवार सुबह मौत की खबर आई; परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर जिला कारागार में बंद 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी आदिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आदिल महज पांच दिन पहले ही अदालत में पेश होने के बाद जेल भेजा गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आदिल को जेल के भीतर प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। दूसरी ओर जेल प्रशासन इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कह रहा है कि बंदी की तबीयत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। इसे

Read More »

भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर लखनऊ हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

खतौली। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने गत रात्रि कस्बे में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।   कैंडिल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुआ हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन

Read More »