दिवाली को जगमग करने के लिए मंत्रियों ने कसे विद्युत विभाग के पेंच

मुजफ्फरनगर। दीपावली पर्व के अवसर पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए प्रदेश सरकार के दोनों मंत्रियों ने विद्युत विभाग के पंच कस दिये हैं। विद्युत विभाग के अधिकारी शनिवार को मंत्री कपिल देव और मंत्री अनिल कुमार के आवास पर पहुंचे और शहर के साथ ही पूरे जिले में दीपावली पर्व के अवसर पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए अपने प्लान को उनके साथ साझा किया। इस दौरान मंत्रियों ने विद्युत विभाग के दूसरे कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की।

इसे भी पढ़ें:  नामचीन होटल के आलू पराठे में निकली हड्डी, छात्रों का हंगामा, दी तहरीर

दीपावली पर्व को पंच उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान लगातार पर्व होने को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश जारी किये हैं। इसके बाद से ही विद्युत विभाग सक्रिय है। शनिवार को विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता टाउन हाल डीसी शर्मा और अन्य अधिकारियों ने गांधीनगर स्थित मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर पहुंचकर मुलाकात की और शहरी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था का प्लान उनके साथ साझा करते हुए दीपावली पर्व पर निर्बाध आपूर्ति का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विद्युत अधिकारियों को पूर्व में ही कमियों को दुरुस्त करने के निर्देश दियें।

वहीं अधिशासी अभियंता टाउनहाल श्री शर्मा और एसडीओ पचैंडा रोड ने कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के अंकित विहार स्थित आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। यहां मंत्री अनिल कुमार ने मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशों के अनुसार दीपावली पर्व पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति को लेकर चर्चा की और विभाग में चल रही विभिन्न योजनाएं जैसे स्मार्ट मीटरिंग, बकाया वसूली, बिजली चोरी की रोकथाम आदि कार्यों के साथ ही शहर से लेकर गांव देहात तक की आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। 

इसे भी पढ़ें:  20 हजार के ईनामी हिस्ट्रीशीटर का मंसूरपुर में हाफ एनकाउंटर

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  शाहजहांपुर में ट्रेन से कटकर शामली के सिपाही अच्युतवीर की मौतस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  20 हजार के ईनामी हिस्ट्रीशीटर का मंसूरपुर में हाफ एनकाउंटरवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  चेयरमैन को मिली और सुरक्षा, ईओ को देनी होगी

Read More »