बसपाइयों ने मनाई अम्बेडकर जयंती, सपा सांसद हरेन्द्र मलिक ने किया माल्यार्पण

मुजफ्फरनगर। बसपा के द्वारा महावीर चौक स्थित कार्यालय पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती मनाई। इस दौरान आयोजित विचार गोष्ठी में नेताओं ने डॉ. अम्बेडकर के मिशन और विजन को जन-जन तक पहुंचाते हुए उनके सामाजिक समरसता के संघर्ष पर चलकर सर्व समाज को जोड़ने का संकल्प लिया तो वहीं सपाइयों ने भी कार्यालय पर एकत्र होने के बाद पार्टी के सांसद हरेन्द्र मलिक के साथ डॉ. अंबेडकर स्मारक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

जनपद में सोमवार को डॉ. अम्बेडकर जयंती मनाने के लिए पूरा उल्लास नजर आया। इस दौरान बसपा के महावीर चौक स्थित कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ, इसमें मुख्य अतिथि के रूप में बसपा के मण्डल सहारनपुर के कोर्डिनेटर कमल राज सिंह उपस्थित हुए। जिलाध्यक्ष रविन्द्र गौतम ने मुख्य अतिथि सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। सभी ने मिलकर बाबा भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके सामाजिक न्याय व्यवस्था और भेदभाव को मिटाने के लिए किए गए संघर्ष को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्श अपनाकर शिक्षा का मार्ग ही अपनाने पर जोर दिया।

इसके साथ ही मुख्य अतिथि मण्डल कोर्डिनेटर कमल राज सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि कार्यकर्ता डॉ. अम्बेडकर के जीवन संघर्ष के साथ ही समाज के उत्थान के उनके मिशन और विजन को जन जन तक पहुंचाने के लिए जुट जायें और उनकी सामाजिक समरसता की नीति का प्रचार प्रसार करते हुए सर्वसमाज को पार्टी से जोड़ने का काम करें। इसके बाद बसपा नेताओं ने कोर्ट रोड स्थित डॉ. अम्बेडकर समारक पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया। इस दौरान मण्डल कोर्डिनेटर कमलराज सिंह के साथ ही जिला प्रभारी सतीश कुमार रवि, श्रीपाल सिंह पाल, जिला संयोजक कुलवीर पाल, मनोज कुमार, प्रेमचंद गौतम और जिलाध्यक्ष रविन्द्र कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  किसानों को मिलेगी दस घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति

सपा कार्यालय पर भी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर जयंती मनाई। इसी बीच पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद हरेन्द्र मलिक ने कार्यकर्ताओं के साथ डॉ. अम्बेडकर स्मारक कचहरी गेट पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके जीवन दर्शन को आत्मसात करने का आह्नान किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो सामाजिक समानता के प्रबल पक्षधर रहे। भेदभाव के खिलाफ हमेशा ही उन्होंने आवाज उठाई और संघर्ष किया। उनके द्वारा रचित संविधान ही आज आम जनता की आवाज बना हुआ है, उसको मिटाने का काम कुछ लोग कर रहे हैं, लेकिन बाबा साहेब के संविधान ने ही भारतीय को सामाजिक और धार्मिक स्वतंत्रता और अधिकार देने का काम किया है। ये मिटाया नहीं जा सकता है। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  सीडीओ संदीप भागीया का नोएडा तबादला, मेरठ से देशभूषण आये

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  विकास और विश्वास भाजपा सरकार की प्रतिबद्धताः कपिल देवस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  निखरने लगी मोती झील, अब दूसरे फेज का काम शुरूवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  बरेली में दूल्हा समेत दो की मौत, दिन में

Read More »