50 भक्तों के साथ वैष्णो देवी यात्रा पर गए सभासद राजीव शर्मा

मुजफ्फरनगर। पालिका सभासद राजीव शर्मा पिछले 23 वर्षों से अपने वार्ड के निवासियों को माता वैष्णो देवी की यात्रा अपने निजी खर्च पर करा रहे हैं। इस साल भी वो 50 लोगों को लेकर माता वैष्णो देवी की यात्रा पर निकले हैं। इस दौरान उन्होंने अपने जिले और शहर के हितों को लेकर माता वैष्णो देवी से प्रार्थना करते हुए सभी के लिए सुख समृ(ि की कामना की है।

नगरपालिका परिषद् के वार्ड संख्या 25 से भाजपा सभासद राजीव शर्मा नए साल के अवसर पर अपने वार्ड से भक्तजनों को मां वैष्णो देवी के दरबार में ले जा रहे हैं। इसके लिए वो अपने निजी खर्च पर ही तमाम व्यवस्था करते हैं। सभासद राजीव शर्मा ने माता वैष्णो देवी की यात्रा 2001 में 18 भक्तों के काफिले के साथ शुरू की थी। पिछले 23 साल से वो लगातार नए साल पर भक्तों को लेकर माता वैष्णो देवी की यात्रा कर रहे हैं। पिछले साल 2023 में सभासद राजीव शर्मा 93 भक्तजनों को लेकर यात्रा पर गए थे। इस साल सौ लोगों को ले जाने की तैयारी थी, लेकिन रेलगाड़ी निरस्त हो जाने के कारण वो 50 लोगों को बस से लेकर यात्रा पर गये हैं।

इसे भी पढ़ें:  नाबालिग मौसी और भांजी के साथ दुष्कर्म, दो नामजद....पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने किया केस दर्ज

सभासद राजीव शर्मा ने बताया कि मां की उन पर असीम कृपा रही है। उनके आशीर्वाद से ही उनको वार्ड में लोगों का लगातार प्रेम और समर्थन मिला, जिस कारण वो एक छोटे जनप्रतिनिधि के रूप में निरंतर जनता की सेवा करने का काम कर पा रहे हैं। उन्होंने नगरपालिका परिषद् के बोर्ड की खुशहाली और आपसी समन्वय बने रहने के साथ ही शहर के चहुंमुखी विकास के लिए मां वैष्णो देवी से प्रार्थना की। इस दौरान उनके साथ यात्रा करने वालों में प्रशांत शर्मा, कुलदीप, प्रवीन, रोबिन, बब्बल, राजू, अजय गर्ग, अजीत शर्मा आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  देश के पहले राष्ट्रीय निकाय अध्यक्ष सम्मेलन में मीनाक्षी स्वरूप ने किया प्रतिभाग

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  शीतलहर में प्रशासन अलर्ट, रातभर रैन बसेरों और अलावों पर एसडीएम नानपारा की नजरस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  देश के पहले राष्ट्रीय निकाय अध्यक्ष सम्मेलन में मीनाक्षी स्वरूप ने किया प्रतिभागवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गंभीर जांच में फंसे पालिका के बड़े बाबू पर

Read More »