कारागार में बंद हत्यारोपी बुजुर्ग बंदी माशूक अली की मौत

मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में ही हत्या के आरोप में बंद चल रहे एक 62 वर्षीय बंदी की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। बंदी की मौत के बाद परिजनों को सूचना देकर अस्पताल बुलवाया गया और अस्पताल से शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। कारागार प्रशासन ने आवश्यक कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

जनपद शामली के थानाभवन क्षेत्र के गांव हीन्ड में निवासी माशूक अली पुत्र शमशेर हत्या के मामले में जिला कारागार में बंद चल रहा था। पिछले दिनों तबियत खराब होने पर माशूक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाकर पुलिस अभिरक्षा में भर्ती कराया गया। यहां पर सुरक्षा में तैनात हैड कांस्टेबल अरविंद कुमार ने इमरजेंसी में सूचना दर्ज कराई, जिसके बाद माशूक अली का परीक्षण किया गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर अस्पताल बुलाया। यहां पहुंचे माशूक के पुत्र शोएब अहमद ने बताया कि करीब चार साल पहले गांव में ही आपसी विवाद में एक व्यक्ति की हत्या हो गई थी। इसमें उनके पिता माशूक अली को भी आरोपी बनाकर मुकदमा दर्ज कराया गया था, तभी से वो कारागार में बंद चल रहे थे। पिछले दिनों उनको फालिस पड़ गई थी। इसके लिए उनका उपचार पुलिस और जेल प्रशासन की निगरानी में मेरठ और दिल्ली चला। दिल्ली से पिछले दिनों ही उनको कारागार वापस लाया गया था। वहां से 05 जून को उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां वो मेडिकल वार्ड में थे और आज सवेरे उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर ने टोल पर खुलवाया रोहाना खुर्द का अवैध बेरियर

महिला की संदिग्ध मौत, किशोरी ने खाया जहर

मुजफ्फरनगर। रविवार को एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई, परिजन बिना कार्यवाही के ही जिला अस्पताल से शव उठाकर अपने साथ ले गये। वहीं एक किशोरी ने घरेलू विवाद में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर अवस्था में उसको हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है।

नई मंडी निवासी राम नरेश पाण्डे रविवार को सवेरे करीब साढ़े छह बजे अपनी पत्नी 38 वर्षीय बिन्दू देवी को अचेत अवस्था में लेकर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे थे। यहां पर तैनात चिकित्सक ने परीक्षण किया तो महिला की यहां आने से पहले ही मौत हो चुकी थी। मौत की पुष्टि होने के बाद मृतका का पति राम नरेश बिना कोई कार्यवाही किये ही शव उठाकर अपने साथ घर ले गये थे। थाना खालापार क्षेत्र के मौहल्ला रहमतनगर निवासी दिलशाद की नाबालिग पुत्री ने भी सुबह घरेलू विवाद में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। गंभीर अवस्था में परिजन उसको लेकर सुबह करीब आठ बजे इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे थे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नहीं सुधरने पर गंभीर अवस्था में किशोरी को हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया था। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एसडीएम मोनालिसा ने छापा मारकर पकड़ा अवैध मिट्टी खनन

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  भाजपा की सरकारों ने युवाओं, किसानों और मजदूरों को ठगाः हरेन्द्र मलिकजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »