चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने लिपिक विजय जैन को दी भावपूर्ण विदाई

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के वरिष्ठ लिपिक विजय कुमार जैन को सेवानिवृत्ति पर पालिका चेयरपर्सन के द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान उन्होंने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु होने की कामना की और उनके देयकों का भुगतान के लिए चैक सौंपकर विदा किया।

नगरपालिका परिषद् के कर्मचारी महासंघ के द्वारा शनिवार को पालिका सभागार में सेवानिवृत्त हुए जलकल विभाग के लेखा लिपिक विजय कुमार जैन के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप उपस्थित रहीं। विजय कुमार जैन ने पालिका में 1989 से अपनी सेवा की शुरूआत की थी और वह लेखा विभाग के साथ ही पालिका के लगभग सभी महत्वपूर्ण विभागों के पटलों पर सेवा देने में सफल रहे। लेखा विभाग में उन्होंने लंबे समय तक कार्य किया।

28 फरवरी को 60 साल की अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के बाद वो 36 साल की सेवा के क्रम का विराम देते हुए निवृत्त हुए। समारोह में पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के साथ ही अन्य कर्मचारियों ने विजय कुमार जैन के सेवाकाल के कुछ स्मरण ताजा करते हुए उनके कार्य की सराहना की और उनको बधाई दी। इस दौरान मुख्य रूप से कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, एई जलकल सुनील वर्मा, जेई जलकल जितेन्द्र कुमार, चीफ योगेश कुमार, एसआई प्लाक्षा मैनवाल के अलावा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ब्रजमोहन, मंत्री सुनील वर्मा, गोपीचंद वर्मा, अशोक ढींगरा, मैनपाल सिंह, संदीप यादव, राजीव वर्मा, गगन महेन्द्रा, निपुण कन्नौजिया, नदीम अहमद, फिरोज खान, मनोज बालियान, कैलाश नारायण, मौ. सालिम, आईटी प्रियेश कुमार आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ईंट भट्टे से युवती का अपहरण, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  क्रांतिसेना ने उठाई पब्लिक स्कूलों के खिलाफ आवाजस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है।

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-किसान दिवस पर उठा नकली खाद का मुद्दावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मोदी-योगी के राज में गरीब के बच्चे को मिला

Read More »