मंडलायुक्त ने शुकतीर्थ में जगाया सफाई का जोश

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर मण्डल के आयुक्त अटल कुमार राय ने शनिवार को शुकतीर्थ पहुंचकर गंगा के अस्तित्व को बचाने और उसकी धारा को स्वच्छ एवं अविरल बनाने के लिए लोगों में गंगा स्वच्छता अभियान के लिए जोश और आकर्षण पैदा करने के साथ ही उनको नागरिक दायित्वों का भी स्मरण कराया। इस दौरान उन्होंने गंगा स्वच्छता के लिए सभी को शपथ ग्रहण कराने के बाद गंगा घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया, जिसमें सभी ने हाथ से हाथ को जोड़कर गंगा को साफ करने का प्रण लिया। इस दौरान इस अभियान को शुरू करने के लिए साधु संतों और आम लोगों ने भी जिला प्रशासन की जमकर सराहना की।

शुकतीर्थ में गंगा स्वच्छता के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने आम जनमानस को जोड़ने के लिए स्वच्छता अभियान की अलख जगाई, वो स्वयं वहां गये और लोगों के साथ सफाई की। इसके बाद उनके द्वारा यहां पर प्रत्येक रविवार को जनमानस के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को इस अभियान को वृहद रूप प्रदान करते हुए श्रमदान के लिए लोगों को जागरुक करने के साथ ही श्रमशक्ति जोड़ने के लिए मंडलायुक्त सहारनपुर मंडल अटल कुमार राय भी जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के साथ पहुंचे और उनके द्वारा सभी को गंगा स्वच्छता के लिए शपथ ग्रहण कराते हुए अपने नागरिक दायित्वों की पूर्ति करने के लिए जागरूक किया।

इसे भी पढ़ें:  अहिल्याबाई की त्रिशताब्दी जयंती पर आस्था, उत्साह और सम्मान का संगम

मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी द्वारा सफाई अभियान के अंतर्गत शुक्रतीर्थ क्षेत्र एवं घाटों पर श्रमदान कर साफ-सफाई की गई, जिससे आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण संदेश दिया। मंडलायुक्त अटल कुमार राय ने कहा कि यह सफाई अभियान निरंतर चलता रहे। इस सफाई अभियान में सभी लोगों को स्वच्छता के प्रति बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर श्रमदान करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि हर्ष का विषय है कि गंगा घाट पर सफाई अभियान में क्षेत्र एवं आसपास के सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। क्षेत्रवासियों द्वारा अभियान निरंतर रूप से चलाए जाने हेतु सराहना की गई। सभी क्षेत्रवासियों, श्र(ालुओं, संत महात्माओं ने आश्वासन दिया कि यह अभियान निरंतर रूप से चलता रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  राजपुर-छाजपुर में आरोपी ने पुलिस का किया घेराव, दिया धरना

कार्यक्रम का संचालन समिति सदस्य डॉ. राजीव कुमार द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से मंडलायुक्त अटल राय, डीएम उमेश मिश्रा, एमडीएम उपाध्यक्ष कविता मीणा, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एमडीए सचिव कुंवर बहादुर सिंह, एसडीएम जानसठ जयेंद्र सिंह, एसडीएम संजय सिंह, तहसीलदार सतीश चंद बघेल ने श्रमदान कर सभी को प्रेरित किया। गंगा सफाई अभियान में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, एवं सफाई कर्मचारियों की टीम, तहसील जानसठ की राजस्व विभाग की टीम तथा जनप्रतिनिधि एवं स्वयंसेवी संस्था तथा विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा एन सी सी कैडेट्स एवं ग्राम प्रधानों तथा क्षेत्रवासियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इसे भी पढ़ें:  आईपीएस अभिषेक बोले-22 जनवरी को मुजफ्फरनगर में सुरक्षा पहली प्राथमिकता

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  सिपाही की मौत से विधायक राजपाल बालियान के गांव में शोक का माहौलस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  माहौल बिगाड़ने को रची साजिश, आरोपी युवक गिफ्तारवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  दूध खराब बताने पर चले लाठी-डंडे, धारदार हथियार से

Read More »