शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में चमके जिले के मेधावी, जीता स्वर्ण

मुजफ्फरनगर। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहरानपुर के द्वितीय दीक्षांत समारोह में मुजफ्फरनगर जनपद के महाविद्यालयों के कई मेधावी छात्र छात्राओं ने भी अपनी प्रतिभा को साबित किया। यहां पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन ने इन मेधावियों को विभिन्न प्रकार के पदक देकर सम्मानित किया। जिले के कई विद्यार्थियों ने इस समारोह में स्वर्ण पदक पाकर अपने जिले का नाम रोशन किया।

इसे भी पढ़ें:  कांशीराम कालोनी में मंत्री कपिल देव ने सुगागिनों को बांटी साडी


गुरूवार को जनपद सहारनपुर के रेलवे रोड स्थित जनमंच सभागार में आयोजित मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहरानपुर के द्वितीय दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की कुलाधिपती राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी उपस्थित होकर दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक, प्रमाण पत्र व उपाधि प्राप्त करने वाले समस्त प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य हेतु बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महासचिव भारतीय विश्वविद्यालय संघ प्रो. श्रीमती पंकज मित्तल, मंत्री उच्च शिक्षा योगेन्द्र उपाध्याय, राज्यमंत्री उच्च शिक्षा रजनी तिवारी, राज्यमंत्री जसवंत सैनी, पूर्व सांसद राघव लखनपाल, विधान परिषद सदस्य वंदना वर्मा आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  रैन बसेरे में अवैध वसूली पर चेयरपर्सन मीनाक्षी ने एनजीओ पर ठोंका जुर्माना

Also Read This

मुजफ्फरनगर: छपार मुठभेड़ में 30 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। बरला-देवबंद मार्ग पर हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 30 किलोग्राम गांजा बरामद किया। रिपोर्ट में बरामद माल की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत हुई। छपार थाना प्रभारी मोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी रेतानंगला की ओर से आ रहे बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई। इसके बाद दोनों बाइक छोड़कर ईंख के खेतों में भागे

Read More »