जनपद में भीडतंत्र का नही कानून का राज स्थापित हो- धर्मेन्द्र मलिक

मुज़फ्फरनगर- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर विभिन्न समस्याओं को लेकर एक धरने का आयोजन किया गया। धरने की अध्यक्षता राधेश्याम त्यागी,संचालन सुधीर पंवार ने किया

धरने को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि पिछले कुछ समय से जनपद मुज़फ्फरनगर में किसानों के नलकूपों पर चोरी की घटनाये बढ़ रही है और सड़कों पर स्नैचर, तो बंद मकानों में धावा बोलकर लाखों का सामान समेटने वाले चोर जनता की मुसीबत बनें हुए है।ग्रामीण क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाएँ भी हो रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को प्लानिंग करने की आवश्यकता है। भारतीय किसान यूनियन (अ) ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर इस संबंध में पहले भी मांग की थी। इसके बाद भी अब तक इन वारदातों पर अंकुश नहीं लग पाया है।

जबकि पुलिस का कार्य जनता व् उसकी संपत्ति की सुरक्षा के लिए निर्दिष्ट क्षेत्रों में गश्त करना और गतिविधियों की निगरानी करना, अपराधिक सोच वाले व् अपराधिक छवि के लोगों की निगरानी एवं जाँच करना, जरूरत पड़ने पर निवारक गिरफ्तारियां करना, सहायता के लिए कॉल का जबाब देना एवं त्वरित कारवाई करना, उच्च दृश्यता वाली पुलिसिंग के माध्यम से अपराधों को रोकना और जनमानस को आश्वस्त करना है।

इसे भी पढ़ें:  मुठभेड़-गो तस्करों को पुलिस ने टोका तो सिपाही को मार दी गोली

जनपद मुज़फ्फरनगर में पुलिस का जनता के प्रति खराब व्यवहार होने की शिकायते मिलती रहती है,जबकि पुलिस को हमेशा विनम्र और शिष्ट होना चाहिए। पुलिस में ईमानदारी सत्यनिष्ठा पुलिस की प्रतिष्ठा का मूल आधार है, लेकिन जनपद मुज़फ़्फ़रनगर में पुलिस में भ्रष्टाचार की शिकायते बढती जा रही है। जनपद मुज़फ्फरनगर में अधिकतर थाना प्रभारी व् पुलिस अधिकारी सरकारी नंबर यानी सीयूजी फोन नहीं उठाते है, जबकि जनता से सीधा संवाद, जनसुनवाई, समय पर सूचना मिलने और तत्काल मौके पर पुलिस के पहुंचने के उद्देश्य से पुलिस को सीयूजी मोबाइल नंबर जारी कराए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष अंकित चौधरी ने कहा कि जनपद मुज़फ्फरनगर में कुछ पुलिसकर्मी पेशेवर अपराधियों व् सटोरियों को बचाने या संरक्षण देने में जुटे रहते हैं।पुलिस की ओर से जिलाबदर जैसी कार्रवाई के प्रकरणों के लंबे अरसे तक लंबित रहने का पूरा फायदा, पेशेवर अपराधी व् सटोरिये उठाते हैं।पुलिस कई कार्य भीड़ तंत्र के दबाव में भी कर रही है। जिससे पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है।

कुछ पुलिस वाले सटोरियों के अनुचित लाभ के प्रभाव में आ जाते हैं, इस कारण उनके विरुद्ध कार्रवाई ही नहीं करते है।इसलिए जहा पुलिस का संरक्षण मिलने की घटनाये है, वहां भी इसपर तुरंत रोक लगनी चाहिए। भारतीय किसान यूनियन (अ) के युवा जिलाध्यक्ष अक्षु त्यागी ने कहा कि इस धरने का उदेश्य है अपराध नियंत्रण पर प्रभावी कार्यवाही की जाएं ,जिससे नागरिकों को राहत मिल सके। थाने के।अधिकारी दबाव की बात करते है फिर न्याय कहा से मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:  शुकतीर्थ पहुंचे एसएसपी को स्वामी ओमानंद ने किया सम्मानित

किसी सक्षम अधिकारी के साथ प्रभावी वार्ता न होने के कारण सभी ने धरने को अनिश्चितकालीन चलाने का प्रस्ताव पारित कर धरना चलाने की घोषणा की गईं। धरने को उद्यम सिंह राष्ट्रीय महामंत्री,विपिन त्यागी, अक्षू त्यागी, पिंटू ठाकुर, अवनीश गुज्जर, निशांत,अंकित जावला, बब्बल ठाकुर,पिंटू ठाकुर,शहजाद राव,नीरज मलिक,दुष्यंत जग्गाहेड़ी,महक सिंह सैनी, उमेश त्यागी,सोनू ,मोहसिन अंसारी,वसीम खान,धर्मेंद्र खोखर, सतेंद्र मलिक,शशिकांत त्यागी सहित कई लोगो ने संबोधित किया। धरने पर सैकड़ो लोग शामिल हुए।

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  अनैतिक सम्बंधों की बलि चढ़े मासूम-अपने कलेजे के टुकड़ों को मां ने दिया जहरस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  रेलवे रोड कट बंद करने पर आक्रोश, अफसरों का घेराववरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कांवड़ मार्ग पर करंट से युवक की मौत, मचा

Read More »