चौकी प्रभारी के खिलाफ भाकियू तोमर ने गांधी कालोनी चौकी का किया घेराव

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के सदर ब्लाक अध्यक्ष निखिल चौधरी के नेतृत्व मे मंगलवार को कोतवाली मंडी कि गांधी कालोनी चौकी प्रभारी शलेन्दर कुमार के विरोध मे धरना प्रदर्शन किया गया।

संगठन के ब्लाक अध्यक्ष निखिल चौधरी ने आरोप लगाया कि दो दिन पूर्व संगठन के कार्यकर्ता को पकडकर ले आये और बाद मे संगठन द्वारा हंगामा करने के बाद उसे छुडा दिया गया। भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए निखिल चौधरी ने कहा कि गांधी कालोनी चौकी पर किसान और आमजन का आये दिन शोषण किया जा रहा है और बिना सुविधा शुल्क के कोई भी काम नही हो रहा है। वाहन चेकिग के नाम पर भी शोषण किया जा रहा है। घंटों हंगामे के बाद धरने मे किसानो के बीच पहुंचे क्राइम इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने किसानों को आश्वासन दिया कि किसी का भी किसी भी प्रकार से शोषण नहीं किया जाएगा, इसके बाद धरना समाप्त किया गया। इस मौके पर अजय त्यागी, मनीष मास्टर, दीपक तोमर, दिलशाद, हसीर, मुकेश गुर्जर, नौशाद, साजिद, जितेन्दर, शानू, नीरज, सलीम, अमजद, पंकज, शकील, सोनू, सलमान, सोनू मखयाली, एहसान, इरशाद, महबूब, जावेद सलमानी और अरुण कश्यप आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  साई धाम रोड के दुकानदारों को लेकर मंत्री कपिल देव से मिले व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल

Also Read This

एटा के पिलुआ क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोर की शादी रुकवाने पहुंची पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन टीम

शादी से एक दिन पहले दूल्हा रिश्ते की मामी संग फरार, एटा में 14 वर्षीय भाई की शादी रुकवाई गई

एटा में शादी से पहले बड़ा भाई रिश्ते की मामी के साथ चला गया। इसके बाद परिवार 14 वर्षीय छोटे भाई की शादी कराने की तैयारी में जुट गया। सूचना मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन, एएचटी टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग की शादी रुकवा दी।

Read More »

एमजी पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण जागरूकता की अनूठी पहल

चित्र कला, हैंड बैंड निर्माण और प्रकृति से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस के अवसर पर धरती को बचाने का संकल्प तभी साकार होगा जब आने वाली पीढ़ी प्रकृति के प्रति संवेदनशील बने, जैसी सोच के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरक और जागरुकता आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बच्चों ने न केवल भाग लिया बल्कि पर्यावरण का संरक्षित, सुरक्षित रखते हुए एक जिम्मेदारी के साथ अपनाने का संदेश भी आत्मसात किया। इसके साथ ही प्रार्थना सभा में भी विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने और प्रकृति को बचाने में सहभागिता करने

Read More »
अमर कॉलोनी में युवती हत्या मामले की जांच करती पुलिस

अमर कॉलोनी में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या, पूर्व नौकर पर शक

नई दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी की 21 वर्षीय बेटी की घर के भीतर हत्या का मामला सामने आया है। युवती हाल ही में इंजीनियरिंग पूरी कर UPSC की तैयारी कर रही थी। पुलिस को इस मामले में घर के पूर्व नौकर पर शक है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवती घर पर अकेली थी और पढ़ाई में जुटी हुई थी। इसी बीच घर के भीतर ही उसकी हत्या कर दी गई। घर के अंदर हुई इस वारदात ने परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस की शुरुआती जांच

Read More »