MUZAFFARNAGAR-किशोरी का अपहरण कर किया रेप

मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र में रविवार को एक किशोरी का अपहरण करते हुए उसके साथ खेत में ले जाकर रेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना को लेकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है, लेकिन घटना को लेकर पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने से इंकार करते हुए नजर आते रहे।

प्राप्त समाचार के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र में एक गांव में नाबालिग किशोरी का अपहरण करने के बाद उसके साथ रेप करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित किशोरी के परिजनों का आरोप है कि आरोपी किशोरी को उठाकर जबरन सरसों के खेत में ले गया और वहां पर उसके साथ रेप किया। चरथावल थाना प्रभारी आईपीएस राजेश घुनावत ने बताया कि एक किशोरी के साथ रेप करने का मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए उसको पुलिस कर्मियों के साथ अस्पताल भेजा गया और आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन कर दिया गया है। लोगों का कहना है किशोरी से रेप करने का आरोपी युवक क्षेत्र का अपराधी किस्म का है और पहले भी वो कई घटनाओं में शामिल रहा है। आईपीएस राजेश घुनावत का कहना है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर में दोघट कट की मांग तेज, गडकरी से मिले नरेश टिकैत

वहीं दूसरी ओर चरथावल थाना क्षेत्र में युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। बताया गया कि गोबर पाथने गई युवती को पथेर के स्थान से ही उठाकर नलकूप पर ले जाने के बाद अश्लील हरकत की गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होने पर आरोपी के पक्ष में भाकियू संगठन के लोग रात्रि में ही थाने पर पहुंच गये और आरोपों को झूठा बताते हुए पुलिस के खिलाफ धरना शुरू कर दिया। पुलिस की ओर से भाकियू नेताओं को आरोपों को लेकर तहरीर आने की बात कही गई तो भी धरना जारी रखा गया, जब आईपीएस राजेश घुनावत ने सख्ती दिखाई तो भाकियू नेता वहां से धरना उठाकर रफूचक्कर हो गये। 

इसे भी पढ़ें:  सदर तहसील में नशे में धुत सिपाही का हाई वोल्टेज ड्रामा, वर्दी उतारकर जमीन पर लेटा, महिला से की अभद्रता, वीडियो वायरल

Also Read This

गंगनहर में डूबे बालक का शव तीन दिन बाद मिला, गांव में मातम, परिवार में कोहराम

साथियों के साथ गंगनहर में नहाने के लिए गया था 12 वर्षीय सुबहान अंसारी, एनडीआरएफ ने तलाश किया शव खतौली। थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी 12 वर्षीय बालक सुबहान अंसारी का शव रविवार सुबह तीन दिन बाद नंगली के रजवाहे में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। बालक 8 मई को साथियों के साथ गंगनहर में नहाने गया था, तभी वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने गंगनहर में डूबने की आशंका जताई थी। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. वर्ल्ड विजन स्कूल को मिला बेस्ट स्कूल अवार्डजानकारी के अनुसार शेखपुरा निवासी सुबहान अंसारी पुत्र रिजवान अपने दोस्तों के साथ गुरुवार दोपहर गंगनहर पर नहाने गया था।

Read More »

लालवाला विवाद के बीच नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट

लालवाला गांव में दलित-राजपूत संघर्ष के बाद जाना चाहते थे आसपा सांसद, पुलिस ने जाने से पहले रोका, आवास के बाहर भारी फोर्स तैनात सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के लालवाला गांव में दो बीघा जमीन को लेकर दलित और राजपूत समाज के बीच हुए विवाद के बाद बढ़े तनाव में पुलिस सख्त रवैया बनाये हुए हैं। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद गांव लालवाला जाना चाहते थे, लेकिन उनको रविवार सुबह पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। प्रशासन ने छुटमलपुर स्थित उनके आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है और किसी भी समर्थक को अंदर-बाहर आने-जाने पर नजर रखी जा रही है। इसे

Read More »