40 हजार शिक्षकों की पूरी होगी मन की मुराद, मंत्री करेंगे सीएम से फरियाद

मुजफ्फरनगर। पश्चिम उत्तर प्रदेश के दो कदवार मंत्री कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अब उत्तर प्रदेश के 40 हजार से अधिक शिक्षकों की पुरानी पेंशन योजना में शामिल किए जाने को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियांे द्वारा कथित गैर तथ्यात्मक अड़चन पैदा कर पुरानी पेंशन के लाभ से दूर करने के मामले में मुख्यमंत्री से मजबूत पैरवी करेंगे। साथ ही बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से भी सकारात्मक हल कराकर जल्द इस मामले का निस्तारण कराया जायेगा।

विशिष्ट बीटीसी-2004 बैच जनपद मुजफ्फरनगर के शिक्षक मंडल के शिक्षकों ने रविवार को योगी सरकार के दोनों मात्रियांे से उनके आवासों पर जाकर मुलाकात कर प्रार्थना पत्र सौंपे, जिसमें बताया कि शासन द्वारा जारी मेमोरेंडम के क्रम में विशिष्ट बीटीसी-2004 बैच के शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित किए जाने में भौतिक तथ्यों से परे रख नौकरशाह गुमराह करने का माहोल प्रदेश में पैदा कर दिया गया है, जिसका सीधा असर 40 हजार से अधिक शिक्षकांे पर पड़ रहा है। कौशल एवं विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल को शिक्षकों ने बताया कि पुरानी पेंशन योजना के दायरे में आ रहे शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने में अड़चनों को पैदा कर लाभ बाधित किया जा रहा है।

इस बारे में विस्तार से चर्चा की गई और अनुरोध किया कि 2004 बैच के शिक्षकों को पुरानी पेंशन दिलाने में सकारात्मक सहयोग करें, इसके शिक्षक तकनीकी व तथ्यात्मक हकदार है। इस मंत्री ने मुख्यमंत्री व बेसिक शिक्षा मंत्री और बेसिक के उच्चअधिकारियों से बात सब को पुरानी पेंशन योजना से लाभान्वित कराने का आश्वासन दिया। तत्पश्चात सभी शिक्षक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार के आवास पर भी गए एवं उनको भी इस संबंध में एक ज्ञापन दिया गया। अनिल कुमार ने कहा कि विशिष्ट बीटीसी 2004 बैच का पूरा मामला कैबिनेट के संज्ञान में है और इस संबंध में मुख्यमंत्री से स्वयं व्यक्तिगत वार्ता करके शिक्षकों के हित में ही फैसला लिया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल के सदस्य व जनपद के शिक्षक समुदाय के नेतृत्व कर्ता अजय गुप्ता, राहुल गोस्वामी, डॉ. संजीव वर्मा ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि 22 जनवरी 2004 को प्रकाशित विज्ञापन ही हमारा प्रशिक्षण/नियुक्ति का विज्ञापन है, इस संबंध में उच्च अधिकारियों द्वारा गलत व्याख्या की जा रही है कि यह केवल प्रशिक्षण का विज्ञापन था न कि नियुक्ति का। इस संबंध में ज्ञापन के साथ ही आरटीआई द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना व अन्य कागजात भी मंत्री को दिये गये। शिक्षक प्रतिनिधिमंडल में अजय गुप्ता, राहुल गोस्वामी, डॉ. संजीव वर्मा, अयोध्या प्रसाद शर्मा, पंकज कुमार, जगत सिंह, सुभाष, मांगेराम, विकास कुमार, प्रवीण सैनी, अमित स्वरुप शर्मा, विशाल गौतम, शिव शर्मा, सुनील कुमार, रश्मि माला, शिमला देवी, बीना शर्मा, नीलम सैनी, सूरज कुमार, शैलेंद्र सिंह, सत्येंद्र कुमार आदि शिक्षक और शिक्षिका शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  कवाल कांड-भड़काऊ भाषण केस में कोर्ट में पेश हुए पूर्व मंत्री संजीव बालियान

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  घर में घुसकर पीटा, पुलिस ने पीड़ितों को हथकड़ी लगाकर हवालात में बैठायास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  पालिका में बृजमोहन अध्यक्ष व सुनील महामंत्री बनेवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एसडीएम मोनालिसा ने छापा मारकर पकड़ा अवैध मिट्टी खननभाकियू

Read More »